स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

बिहार के राज्यपाल ने भी स्वस्थ भारत के काम को सराहा

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। पिछले साल अयोध्या में आयोजित स्वास्थ्य संसद के मौके पर जारी स्वस्थ भारत स्मारिका बिहार के माननीय राज्यपाल आरिफ़ मोहम्मद खान को भी दी गयी है। दिल्ली स्थित बिहार निवास में एक आत्मीय मुलाकात के दौरान स्वस्थ भारत के चेयरमैन आशुतोष कुमार सिंह ने उन्हें यह प्रदान किया। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को उन्होंने स्वस्थ भारत द्वारा किए जा रहे विविध स्वास्थ्य पहलों से अवगत कराया गया। बातचीत के दौरान स्वस्थ भारत के कार्यों की उन्होंने सराहना भी की।
स्वस्थ भारत के चेयरमैन आशुतोष कुमार सिंह ने कहा है कि इस मुलाकात से मैं अभिभूत हूं। इस अवसर पर स्वस्थ भारत के अंतरराष्ट्रीय समन्वयक डॉ, आनंद त्रिपाठी एवं विश्व हिंदी परिषद् के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

Related posts

क्लीनिकल फार्मेसी काउंसिल का फर्जीवाड़ा पकड़ा गया ।

Ashutosh Kumar Singh

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की 11वीं सामान्य समीक्षा मिशन (सीआरएम) रिपोर्ट जारी, अश्वनी कुमार चौबे ने इससे जुड़े हितधारकों को बधाई दी 

NDHM स्वास्थ्य के क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन लाएगा: केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे

Ashutosh Kumar Singh

Leave a Comment