स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

स्वास्थ्य गुणवत्ता पर परिसंवाद का आयोजन 25 जनवरी को

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। आगामी 25 जनवरी को दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के डिप्टी स्पीकर हॉल में अपराह्न 2.30 बजे से 21 वीं सदी में स्वास्थ्य गुणवत्ता, चुनौतियां एवं समाधान पर अंतरराष्ट्रीय परिसंवाद का आयोजन है। इस मौके पर डॉ. जे. एल. मीना : पीएचसी से एनएमसी तक नामक पुस्तक के हिंदी और अंग्रेजी वर्जन का लोकार्पण होगा। इस कार्यक्रम के आयोजक हैं स्वस्थ भारत मीडिया, शांभवी प्रकाशन और सारव प्रकाशन।
इस बात की जानकारी पुस्तक के संपादक और स्वस्थ भारत के चेयरमैन आशुतोष कुमार सिंह ने यहां दी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर कई वरीय पत्रकार, बुद्धिजीवी और चिकित्सक मौजूद रहेंगे। मालूम हो कि लोाकर्पित हो रहे पुस्तक के हिंदी वर्जन को शांभवी प्रकाशन और अंग्रेजी वर्जन को सारव प्रकाशन ने प्रकाशित किया है।

Related posts

Brain और Spine के रोगियों को दो दिन मिलेगी मुफ्त सलाह

admin

कई शहरों को मिला स्वच्छ वायु सर्वेक्षण पुरस्कार

admin

NHA ने जारी किया आभा ऐप का संशोधित संस्करण

admin

Leave a Comment