स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

मेडिकल जगत को नया आकार मिलेगा इस किताब से : डॉ. हर्षवर्द्धन

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। देश के स्वास्थ्य अभियानों को एक नई दिशा देने वाले पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्द्धन को हेल्थ एक्टिविस्ट आशुतोष कुमार सिंह ने अपनी पुस्तक डॉ. जे एल मीना : पीएचसी से एनएमसी तक भेंट की। इस मौके पर उनके साथ शांभवी प्रकाशन के प्रकाशक और पत्रकार संजीव कुमार और डॉ. जे. एल. मीना भी रहे।

हाल ही हुआ है लोकार्पण

मालूम हो कि इस पुस्तक के अंग्रेजी संस्करण को सारव प्रकाशन ने प्रकाशित किया है। हाल ही कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में इसे समारोहपूर्वक लोकार्पित किया गया था। इस मौके पर प्रख्यात पत्रकार पद्मभूषण रामबहादुर राय, NABL के निदेशक डॉ. पंकज जौहरी, प्रवासी लेखक तेजेन्द्र शर्मा, विश्वविद्यालय संघ के संयुक्त सचिव डॉ. आलोक कुमार मिश्रा और वल्लभभाई पटेल चेस्ट इंस्टीच्युट के निदेशक प्रो. राजकुमार भी उपस्थित थे।

बताया मील का पत्थर

पुस्तक मिलने के बाद अपने उद्गार में डॉ. हर्षवर्धन ने इसे क्वालिटी हेल्थकेयर की दिशा में मील का पत्थर बताया। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि इस किताब का मैसेज हेल्थ जगत को एक नया आकार देगा। इस किताब के दोनों संस्करणफ्लिपकार्ट
पर भी उपलब्ध हैं जहां से जिज्ञासु मंगवा सकते हैं। लिंक है-https://www.flipkart.com/j-l-meena-phc-nmc-quality-healthcare-india/p/itmddd1f34d7692c?pid=9788197550515

Related posts

नेचर जर्नल की रिपोर्ट: ब्लड टेस्ट से पता चलेगा बुढ़ापा

admin

गांधी का ग्राम स्वराज पूरी तरह से लागू होना बाकी: राम बहादुर राय

Ashutosh Kumar Singh

वह रिमोट से करता है दर्द कंट्रोल

Ashutosh Kumar Singh

Leave a Comment