स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

NPPA ने तय किया 41 दवाओं का खुदरा मूल्य

NPPA ने तय किया 41 दवाओं का खुदरा मूल्य

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। दवा की आकाश छूती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार ने 41 दवाओं का अध‍िकतम खुदरा मूल्‍य तय क‍िया है। ये डायब‍िटीज, हार्ट, बुखार, दर्द, स्ट्रेस समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी दूसरी बीमारियों के इलाज में इस्‍तेमाल से जुड़ी हैं। सरकार के मुताबिक इसके दाम के अलावा दवा कंपन‍ियों को तय कीमत पर अतिरिक्त जीएसटी जोड़ने की इजाजत होगी।

दवा : इन दवाओं की कीमत तय

जिन दवाओं की कीमतें तय की गई हैं उनमें हैं Alginate RaftForming Oral Suspension, Atorvastatin & Ezetimibe Tablets, Atorvastatin & Ezetimibe Tablets, Ceftriaxone, Sulbactam & Disodium Edetate Powder for solution for Infusion, Cefuroxime & Potassium Clavulanate Tablets, Cholecalciferol Oral Drops, Clindamycin & Nicotinamide gel, Iron, Folic Acid & Cyanocobalamin Syrup, Melatonin & Zolpidem Tartrate Tablets, Polmacoxib & Paracetamol Tablets, Empagliflozin & Metformin Hydrochloride (ER) Tablets, Empagliflozin & Metformin Hydrochloride Tablets, Sitagliptin, Glimepiride & Metformin Hydrochloride Tablets और Phenylephrine Hydrochloride & Chlorpheniramine Maleate Syrup।

दवा : कीमत लटकानी होगी दुकान पर

इस बारे में हाल ही नेशनल फॉर्मास्‍युट‍िकल प्राइस‍िंग अथॉर‍िटी (NPPA) ने नोट‍िफ‍िकेशन जारी किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इसमें 41 दवाओं का अध‍िकतम खुदरा मूल्‍य तय क‍िया गया है। नोट‍िफ‍िकेशन में इन्‍हें ‘नई दवा’ कहा गया है। इसके अनुसार निर्माता को र‍िटेल दाम तय करने होंगे। कंपनी र‍िटेल प्राइस पर जीएसटी (GST) की राश‍ि तब ही जोड़ सकती है जब सरकार को इसका भुगतान कर दिया गया हो या करना बाकी हो। नोट‍िफ‍िकेशन के अनुसार हर दुकानदार और डीलर को निर्माता की तरफ से दी गई प्राइस ल‍िस्‍ट को अपनी दुकान में ऐसी जगह चस्‍पा करने का आदेश द‍िया गया है, जहां कोई भी शख्‍स उसे आसानी से पढ़ और देख सके। नोट‍िफ‍िकेशन में कहा गया है क‍ि खुदरा कीमत केवल उसी निर्माता पर लागू होंगी, ज‍िसने सरकार की तरफ से बनाए गए सभी नियमों और शर्तों का पालन किया हो। यद‍ि दवा की खुदरा कीमत से जुड़े न‍िर्देशों का पालन नहीं क‍िया जाता तो न‍ियमानुसार अतिरिक्त वसूली गई राशि ब्याज सहित जमा करनी होगी।

Related posts

बैंगनी क्रांति के केंद्र डोडा जिले में लैवेंडर फेस्टिवल 26 से

admin

गर्मी के कारण पांच गुना बढ़ेगी मौतों की संख्या

admin

कुछ राज्यों में फिर बढ़ने लगे कोरोना के मामले

admin

Leave a Comment