स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

11 साल का हुआ स्वस्थ भारत पोर्टल, मिली बधाइयां

11 साल का हुआ स्वस्थ भारत पोर्टल, मिली बधाइयां

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। सीमित संसाधन में स्वास्थ्य पत्रकारिता की मशाल जलाने वाले इस पोर्टल www.swasthbharath.in ने 2 अक्टूबर को 11 साल का सफर पूरा कर लिया है। इस मौके पर दिल्ली के वरिष्ठ होमियोपैथ डॉ. आर कांत, न्यूरोसर्जन डॉ. मनीष कुमार समेत मनोज राजपूत, गीतकार और ​कवि शेखर अस्तित्व, डॉ. सागर, गायक सरोज सुमन, बॉलीवुड एक्टर अमरेंद्र शर्मा अमू, बोधिसत्व, धीप्रज्ञ दुबे, अमित त्यागी, सुरेश चौधरी आदि तमाम शुभचिंतकों ने बधाई और शुभकामनाएं भेजी हैं।
दरअसल इस पोर्टल को शुरू करने का विचार मुंबई में युवा बुद्धिजीवियों की बैठकी में 17 सितंबर 2014 को हुआ और तय किया गया कि इसे 2 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। ऐसा ही हुआ भी और मुंबई के प्रेस क्लब में इसका लोकार्पण किया गया। सिर्फ एक लोकार्पण नहीं था बल्कि स्वस्थ भारत की दिशा में एक सशक्त विचार का जन्म हुआ। आज वह विचार 11 साल का हो गया है। स्वास्थ्य की खबरों का धीरे ही सही एक आर्काइव बनाने में हम कुछ हद तक सफल रहे हैं।
तारीफ की बात यह रही कि आजतक इसने न तो किसी का आर्थिक यहयोग लिया और न ही सरकारी या निजी कंपनियों से विज्ञापन। लेकिन अपनों के श्रमदान और आइडिया से इसने लंबा सफर तय किया। इस प्रकार यह स्वास्थ्य आंदोलन चलता रहा और उम्मीद है कि आगे भी चलता रहेगा।

Related posts

MP: कुष्ठ रोग नियंत्रण उपायों पर कार्यशाला आयोजित

admin

मुजफ्फरपुर की महिलाओं में उच्च रक्तचाप ज्यादा

admin

Female utilisation of ABPM-JAY services stood at 46.7% of the total utilisation

admin

Leave a Comment