स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

Puducherry में 34 किस्म की नकली दवा बरामद

Puducherry में 34 किस्म की नकली दवा बरामद

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। नकली और अवैध दवा के खिलाफ एक्शन लेते हुए पुडुचेरी सरकार ने 34 ऐसी दवा एक गोदाम में छापा मारकर बरामद किया है। पुडुचेरी सरकार के ड्रग्स नियंत्रण विभाग ने हाल ही भारत के ड्रग्स कंट्रोलर जनरल को पत्र लिखकर ड्रग्स और कॉस्मेटिक अधिनियम 1940 और नियम 1945 के तहत पुडुचेरी में नवंबर 2025 के दौरान बरामद संदिग्ध नकली और अवैध दवाओं के 34 नमूनों का विवरण भेजा है।

नकली दवा: अलर्ट और कार्रवाई का आग्रह

उसके मुताबिक नवंबर में पुडुचेरी के मेट्टुपालयम औद्योगिक क्षेत्र में नकली और अवैध दवाओं के निर्माण का एक संदिग्ध मामला सामने आया था। CBCID पुलिस से प्राप्त शिकायत के आधार पर एक संयुक्त निरीक्षण एक अज्ञात व्यक्ति के स्वामित्व वाले बिना लाइसेंस वाले गोदाम में किया गया। जांच के दौरान निरीक्षण टीम ने 34 दवाओं के नमूने बरामद किए, जो कथित तौर पर नकली हैं। इन नमूनों को जब्त कर लिया गया और पुडुचेरी के प्रधान सत्र न्यायाधीश के आदेश के अनुसार सील कर दिया गया। राज्य सरकार ने इस बारे में सतर्क करने और प्रवर्तन अधिकारियों को इस मामले पर कड़ी नजर रखते हुए सख्त कार्रवाई करने का निर्देश मांगा है।

नकली दवा : ये हैं नाम

बरामद नकली और अवैध दवाओं का विवरण इस प्रकार है—जानूमेट 500 एमजी, एलेग्रा एम 120 और 10 एमजी, केटोरोल डी.टी., कारडेस 5, लोसर 25, एलेकास्ट एल सिरप, बुडामेट फोर्ट, एल—सीन 250, लेविपिल 250, लोसर एच, जालरा एम, जालरा 50 एमजी, रोसुवेस 10 और 40, ब्रिलिंटा आदि। सरकार ने इन 35 दवाओं की सूची भेजी है।

Related posts

राम ही नहीं, रामदेव को भी चौदह साल बनवास रहना पड़ा

admin

रामबहादुर राय को मिला पद्म भूषण सम्मान

admin

हेल्थ प्रोफेशनल के लिए जरूरी किताब ‘पीएचसी से एनएमसी तक’

admin

Leave a Comment