स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

Achievement : डेढ़ लाख आयुष्मान भारत स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र संचालित

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। भारत ने स्वास्थ्य ढांचे की सुदृढ़ीकरण में उल्लेखनीय महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की है। देश में 31 दिसंबर, 2022 से पहले 1,50,000 आयुष्मान भारत स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र (AB-HWC) संचालित हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने निर्धारित समय सीमा से पहले ही इस उपलब्धि को पूरा करने के लिए राष्ट्र के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पूरे देश में ये केंद्र नागरिकों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं तक सुगमता से पहुंचने और उनका लाभ उठाने में सहायता करेंगे।

मांडविया ने दी बधाई

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने इस उपलब्धि पर देश को बधाई दी। उन्होंने अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि भारत ने अपने निर्धारित लक्ष्य को सफलतापूर्वक प्राप्त कर लिया है। प्रधानमंत्री की सोच को साकार करने के लिए राज्यों और केंद्र सरकार की एकजुट व सहयोगात्मक प्रयासों ने भारत को विश्वसनीय व्यापक प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं के लिए एक वैश्विक मॉडल में रूपांतरित कर दिया है।

रोज 4 करोड़ टेली परामर्श

अंत्योदय के सिद्धांत-किसी को पीछे नहीं छोड़ने को पूरा करने के लिए 1,50,000 आयुष्मान भारत स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र (AB-HWC) व्यापक प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं के वितरण को रूपांतरित कर रहे हैं। यह सभी के लिए निःशुल्क है और निरंतर देखभाल की सोच के माध्यम से जन्म से लेकर मृत्यु तक सभी आयु समूहों को सेवा प्रदान करता है। AB-HWC ने विभिन्न पहलों के माध्यम से देश के अंदरूनी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करते हुए ई-संजीवनी के जरिए 8.5 करोड़ से अधिक टेली-परामर्श किए हैं। इसके माध्यम से हर दिन लगभग 4 लाख टेली-परामर्श किए जाते हैं। गैर-संक्रमणकारी रोगों के लिए कुल 86.90 करोड़ से अधिक लाभार्थियों की जांच की गई है। इनमें उच्च रक्तचाप के लिए 29.95 करोड़, मधुमेह के लिए 25.56 करोड़, मुंह के कैंसर के लिए 17.44 करोड़, स्तन कैंसर के लिए 8.27 करोड़ और सर्वाइकल कैंसर के लिए 5.66 करोड़ परीक्षण शामिल हैं।

योेजना में निरंतर प्रगति

AB-HWC के विस्तार की बात करें तो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों- स्वास्थ्य कल्याण केंद्रों (PHC-HWC) में आवश्यक दवाओं की संख्या बढ़कर 172 और उप स्वास्थ्य केंद्रों- स्वास्थ्य कल्याण केंद्रों (SHC-HWC) में यह 105 हो गई है। वहीं, जरूरी डायग्नोस्टिक की संख्या को भी PHC-HWC में 63 और SHC- HWC में 14 तक बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा AB-HWC में योग, जुम्बा, साइक्लोथॉन, वॉकथॉन पर वेलनेस सत्र भी आयोजित किया जाता है। वहीं, ये केंद्र सामुदायिक कल्याण की सोच को अपनाने के लिए अन्य पहलुओं के साथ-साथ आहार, शारीरिक गतिविधि, सकारात्मक पालन-पोषण, तंबाकू, शराबबंदी पर दिशानिर्देश प्रदान करते हैं। अब तक इन केंद्रों पर 1.60 करोड़ से अधिक वेलनेस सत्र आयोजित किए जा चुके हैं।

Related posts

Government of India sanctions Rs. 15000 crores for India COVID-19 Emergency Response and Health System Preparedness Package

Ashutosh Kumar Singh

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में आयुष मंत्रालय के मंडप को स्वर्ण पदक

admin

Antibiotic-resistant genes found in Kerala mangrove ecosystem

Ashutosh Kumar Singh

Leave a Comment