स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

EBOLA स्वास्थ्य जांच के लिए एयर सुविधा 2.0 पोर्टल लॉन्च

EBOLA स्वास्थ्य जांच के लिए एयर सुविधा 2.0 पोर्टल लॉन्च

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। नागरिक उड्डयन मंत्रालय और दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (DIAL) ने एयर सुविधा 2.0 का शुभारंभ किया जो एक उन्नत संपर्क रहित यात्री स्वास्थ्य स्व-घोषणा पोर्टल है जिसका उद्देश्य चल रहे इबोला (EBOLA) रोग के प्रकोप के जवाब में प्रवेश केंद्रों पर सार्वजनिक स्वास्थ्य निगरानी को मजबूत करना है। यह घोषणा विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा 17 मई 2026 को अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य विनियम (IHR) 2005 के अंतर्गत कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य और युगांडा में इबोला/बुंडीबुग्यो वायरस रोग के प्रकोप को अंतरराष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल (PHEIC) घोषित करने के बाद की गई है। वर्तमान प्रकोप की पुष्टि बुंडीबुग्यो वायरस रोग (BVD) के रूप में की गई है और कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य और युगांडा की सीमा से लगे देशों जिनमें दक्षिण सूडान भी शामिल है, को संक्रमण के सबसे अधिक जोखिम वाले देशों के रूप में मूल्यांकित किया गया है।

इबोला: सिर्फ स्व घोषणा जरूरी

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (DGHS) के सहयोग से विकसित यह पोर्टल अंतरराष्ट्रीय आगमन करने वाले यात्रियों को आव्रजन मंजूरी से पहले अनिवार्य ऑनलाइन स्वास्थ्य स्व-घोषणा पत्र जमा कर सकता है, जिसमें 21 दिनों का यात्रा इतिहास, संपर्क इतिहास और संबंधित लक्षण (यदि कोई हो) शामिल हैं। यह पोर्टल हवाई अड्डे के स्वास्थ्य अधिकारी, आव्रजन ब्यूरो, IDSP और राज्य निगरानी अधिकारियों के साथ वास्तविक समय में डेटा साझा करने में सक्षम बनाता है, जिससे जोखिम वाले यात्रियों की त्वरित पहचान और रेफरल संभव हो पाता है। साथ ही आगमन प्रक्रिया को सहज और संपर्क रहित बनाए रखता है, और लैंडिंग पर कोई फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं होती है।

इबोला: यात्रियों से अनुरोध

स्व-घोषणा पत्र (SDF) भारत पहुंचने से 24 घंटे पहले भरा जा सकता है। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे उड़ान में चढ़ने से पहले, वेब चेक-इन के दौरान फॉर्म भरें ताकि पंहुचने पर शीघ्र निकासी हो सके। अंतर्राष्ट्रीय यात्रा स्वास्थ्य डेस्क या आव्रजन काउंटर पर केवल डाउनलोड किया गया एसडीएफ दिखाना आवश्यक है। सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे यात्री सुरक्षा और जन स्वास्थ्य के हित में अपनी स्व-घोषणा को सही-सही और पहले से ही पूरा कर लें। इस पोर्टल को https://airsuvidha.civilaviation.gov.in/ पर एक्सेस किया जा सकता है।

Related posts

साल में सिर्फ 2 इंजेक्शन और काबू में होगा Blood Pressure

admin

राज्यसभा में Health: आयुष पर्यटन के लिए कई कदम-जाधव

admin

स्वास्थ्य के चार क्षेत्रों में भारत के साथ मिलकर काम करेगा डब्ल्यूएचओ

Ashutosh Kumar Singh

Leave a Comment