स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

देश में शिशु मृत्यु दर में गिरावट : स्वास्थ्य मंत्री

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। देश में शिशु मृत्यु दर (IMR) में आई गिरावट सरकार की दूरदर्शी स्वास्थ्य नीति का नतीजा है। भारत में 2020 में आईएमआर 1000 में 28 था। बिहार में, यह 2020 में 42 से घटकर 27 हो गया, और झारखंड में, 2020 में 34 से 25। इसी तरह 2020 में भारत में 5 साल से कम उम्र में मृत्यु दर 1000 में 32 थी जबकि बिहार में 53 से घटकर 30 और झारखंड में 44 से घटकर 27 हो गयी।

1.73 लाख आयुष्मान आरोग्य मंदिर

यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने यहां बिहार और झारखंड मेडिकल फोरम (BJMF) द्वारा आयोजित मेडिसिन अपडेट BJMFCON 2024 का उद्घाटन करते हुए कहीं। यह फोरम बिहार और झारखंड के डॉक्टरों की संस्था है जो लंबे समय से दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में प्रैक्टिस कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत में 1.73 लाख उच्च गुणवत्ता वाले आयुष्मान आरोग्य मंदिर हैं। इनमें 10,716 बिहार और 3,825 झारखंड में जहाँ कुल 10.68 करोड़ लोग आये और 6.482 करोड़ गैरसंचारी रोगों की (NCD) स्क्रीनिंग हुई है।

157 जिला अस्पताल बने मेडिकल कॉलेज

स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा कि मेडिकल कॉलेजों की संख्या 98 फीसद बढ़कर 2014 के पहले के 387 से 766 हो गई है। 157 जिला अस्पतालों को मेडिकल कॉलेज में परिवर्तित किया गया, जिनमें से आठ बिहार में पूर्णिया, सारण, समस्तीपुर, झाझरपुर, सीवान, बक्सर और जमुई में थे और 5 झारखंड में डुमका, हजारीबाग, पलामू, चाईबासा और कोडरमा में थे। पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (PMCH) को एशिया के दूसरे सबसे बड़े अस्पताल में पुनर्विकसित किया जा रहा है। MBBS सीटों की संख्या में तो 125 फीसद की वृद्धि हुई है यानी 2014 से पहले के 51,348 से बढ़कर 1,15, 412 हो गई है।

Related posts

29 अक्टूबर को 150 देश मनाएंगे आयुर्वेद दिवस : जाधव

admin

दावा : चीन से ही दुनिया भर में फैला कोरोना वायरस

admin

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नसबंदी के बाद 8 महिलाओं की मौत, चार अधिकारी निलंबित

Ashutosh Kumar Singh

Leave a Comment