स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन में बिहार की बड़ी छलांग

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन में बिहार की बड़ी छलांग

‘भव्या ऐप’ बना गेमचेंजर

पटना (स्वस्थ भारत मीडिया)। स्कैन और शेयर, QR कोड से अस्पतालों में मरीजों का ऑनलाइन निबंधन और उसमें भी देश में पहला स्थान बिहार का। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के तहत बिहार ने वह कर दिखाया है, जिसे अब दूसरे राज्य मॉडल की तरह देख रहे हैं। इस उपलब्धि के सूत्रधार बना भव्या ऐप, जिसने इलाज को पेपरलेस, तेज और सुरक्षित बना दिया है।

बिहार: सब कुछ एक मंच पर

हाल ही आयोजित ABDM बिहार कॉन्क्लेव 2.0 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले डॉक्टरों और अस्पताल के पदाधिकारियों को स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने महत्वपूर्ण घोषणा की कि आचार्य चाणक्य और आर्यभट्ट की परंपरा में बिहार आज स्वास्थ्य नवाचार में राष्ट्रीय मानचित्र पर तेजी से पहचान बना रहा है। इस मामले में बिहार की उपलब्धि खास है। 5.26 करोड़ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन टोकन के साथ देश में पहला स्थान बना बिहार का। भव्या ऐप से एक ही आईडी पर जांच, दवा और बीमारी का पूरा डिजिटल रिकॉर्ड रखने की व्यवस्था है। यह पूरी तरह सुरक्षित और पेपरलेस सिस्टम है जो भविष्य के इलाज में भी काम आएगा। इससे ऐप पर दवा दुकानों और स्टॉक की जानकारी भी मिलेगी जिससे दौड़-भाग से राहत मिलेगी। इस मौके पर विभागीय सचिव लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि PHC से जिला अस्पताल तक आभा की सुविधा लागू है। एक आईडी, कई फायदे—इलाज में सहूलियत और सिस्टम में पारदर्शिता आ रही है। उन्होंने नीति-निर्माण के साथ-साथ क्रियान्वयन में जुटे कर्मियों के योगदान को सराहा और सुधार की सतत प्रक्रिया पर जोर दिया। बिहार ने दिखाया कि डिजिटल हो तो ऐसा। डिजिटल स्वास्थ्य में बिहार की यह बढ़त सिर्फ रैंकिंग नहीं, बल्कि मरीज-केंद्रित सिस्टम की जीत है—जहाँ स्कैन होता है, डाटा बोलता है, और इलाज आसान बनता है।

बिहार: देखें डिजिटल आंकड़े

6.11 करोड़ आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (ABHA) आईडी—देश में चौथा स्थान।
6.17 करोड़ इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ कार्ड रिकॉर्ड—तीसरा स्थान।
7,835 सरकारी अस्पताल डिजिटल हेल्थ इंसेंटिव स्कीम में पंजीकृत।
₹37.60 करोड़ प्रोत्साहन राशि का क्लेम—देश में सर्वाधिक।
ग्राउंड से गवर्नेंस तक—सब जुड़े।

Related posts

रूस में मिला कोरोना जैसा नया वायरस, महामारी पनपने के लक्षण

admin

Miracle : महिला वैज्ञानिक ने खुद खोजा कैंसर का इलाज

admin

हिमालयी क्षेत्र के ग्लेशियरों का पिघलना तबाही के संकेत

admin

Leave a Comment