स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

Bihar news : मुफ्त बोन डेंसिटी जांच शिविर आयोजित

Bihar news: मुफ्त बोन डेंसिटी जांच शिविर आयोजित

पटना (स्वस्थ भारत मीडिया)। स्थानीय बेली रोड में 20 जुलाई को अमृत आयुर्वेद एवं पंचकर्म क्लिनिक में नि:शुल्क हड्डी एवं जोड़ों के दर्द संबंधी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसकी देखरेख वैद्य दिनेश्वर प्रसाद कर रहे थे। इसमें लगभग 48 रोगियों की बोन डेंसिटी (BMD) जांच की गई जिनमें से 41 रोगियों में कैल्शियम की कमी पाई गई। इसके अतिरिक्त 17 रोगियों की पैथोलॉजिकल जांच की गई, जिनमें से अधिकतर को गठिया रोग से ग्रसित पाया गया। रोगियों को परामर्श देने के बाद प्रवेक लिमिटेड, दिल्ली की ओर से नि:शुल्क औषधियों का वितरण किया गया। डॉ. अजय शरण ने भी चिकित्सा कार्य में सक्रिय योगदान दिया। इस अवसर पर कई रोगियों ने पंचकर्म चिकित्सा की प्रक्रिया को निकट से देखा और आगामी दिनों में उपचार हेतु पंजीयन भी कराया। कार्यक्रम में प्राकृतिक कैल्शियम से भरपूर घरेलू मसालों व औषधीय पौधों की प्रदर्शनी भी लगाई गई जिसमें सहजन पत्र, पाषाणभेद, हड़बड़ी, अजवायन, मेथी, दालचीनी, हींग, तिल, नारियल आदि के औषधीय गुणों की जानकारी दी गई। प्रवेक टीम, आयोद पैथ लैब एवं अमृत आयुर्वेद क्लिनिक परिवार के सभी सदस्यों के समर्पण और सहयोग से यह शिविर सफल हो सका।

बिहार में स्थापित होगा मदर मिल्क बैंक

राजधानी के महावीर वात्सल्य अस्पताल में मदर मिल्क बैंक की जल्द स्थापना होगी। यह प्रयास बिहार में पहला है। इससे नवजात बच्चों को मां के दूध से वंचित नहीं होना पड़ेगा। महानगरों में मदर मिल्क बैंक की सुविधा है। विशेषज्ञों के अनुसार जन्म के तुरंत बाद मां का दूध देना जरूरी होता हैं। प्रसव के बाद मां के अस्वस्थ होने के कारण से बच्चे को दूध नहीं मिल पाती हैं। ऐसे में मदर मिल्क बैंक से दूध लेकर बच्चे को पिलाया जा सकता है। यह जानकारी महावीर स्थान न्यास समिति और बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के सदस्य सायन कुणाल ने दी।

Related posts

प्रवासी श्रमिकों को उनके ट्रेड के अनुसार मिलेगा रोजगारः श्याम रजक, उद्योग मंत्री बिहार

Ashutosh Kumar Singh

कोविड का नया वैरिएंट BA.2.86 के खतरे कम

admin

सिक्किम में आयुष मंत्रालय की कई नयी पहल

admin

Leave a Comment