स्वस्थ भारत मीडिया
विविध / Diverse समाचार / News

दिमागी बुखार से मौतों का अध्ययन करने आई अमेरिकी टीम

फाइल फोटो
फाइल फोटो

Sanjay Swadesh For SBA
गोरखपुर। पूर्वी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में दिमागी बुखार से हो रही मौतों के कारण और इसके वायरस की खोज के लिए अमेरिकी वैज्ञानिकों की एक टीम आज यहां पहुंची। अपर निदेशक (स्वास्थ्य) बीडी तिवारी और बीआरडी मेडिकल कालेज के प्रचार्य के पी कुशवाहा ने बताया कि अमेरिकी शहर अटलांटा के सेंटर फार डिजीज कंट्रोल (सीडीसी) के वैज्ञानिकों की टीम गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, महाराजगंज और सिद्धार्थनगर के अस्पतालों का दौरा करेगी। उन्होंने बताया कि टीम में शामिल वैज्ञानिकों के अनुसार वे कुशीनगर के जिला अस्पताल में विशेष रूप से वहां की प्रयोगशाला का अध्ययन करेंगे क्योंकि कुशीनगर में दिमागी बुखार का प्रभाव सबसे अधिक है। तिवारी ने बताया कि टीम दिमागी बुखार के रोगियों के अभिलेखों और अन्य गतिविधियों का अध्ययन भी करेगी। छह नवंबर तक यहां मौजूद टीम प्रभावित गांवों का दौरा करेगी।

Related posts

संक्रमण पर लगाम लगा सकती है नई Touchless screen प्रौद्योगिकी

admin

कोविड काल के अनुभव और भविष्य की चिकित्सा पद्धतियां विषय पर महामंथन 2 को

admin

Warning : अंतिम मौका-बचा लो धरती को

admin

Leave a Comment