स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

कैंसर जागरूकता अभियान चलाया डाॅ. ममता ठाकुर ने

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। विश्व कैंसर दिवस पर दिल्ली की नामी चिकित्सक डाॅ. ममता ठाुकर ने कैंसर के प्रति जागरूकता के लिए अभियान चलाया और सुरक्षित जीवन के लिए समय पर जांच तथा इससे संबंधित वैक्सीन की जानकारी दी।

सीमापुरी में दी बचाव की जानकारी

उन्होंने स्थानीय सीमापुरी मुहल्ले में एकत्रित महिलाओं को कैंसर के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि लापरवाही से कैसे उनका जीवन खतरे की जद में आ सकता है। उन्होंने समझाया कि महिलाओं में ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर अब आम है लेकिन इससे घबराने की बात नहीं है। थोड़ा भी संदेह हो तो समय पर जांच करा लें क्योंकि इसकी प्रक्रिया न केवल आसान है बल्कि सस्ती भी। इसके लिए अन्य मेडिकल साधनों के अलावा वैक्सीन भी अब उपलब्ध है जिससे इस जानलेवा रोग से छुटकारा मिल सकता है। मालूम हो कि डाॅ. ठाकुर बराबर इस बारे में अभियान चलाती रहती हैं।

Related posts

छत्तीसगढ़ एफडीए से हटाये गए ड्रग कंट्रोलर रवि प्रकाश गुप्ता

Vinay Kumar Bharti

70 पार वालों को आयुष्मान कार्ड देने की तैयारी

admin

गांधी का ग्राम स्वराज पूरी तरह से लागू होना बाकी: राम बहादुर राय

Ashutosh Kumar Singh

Leave a Comment