स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

अंगदान पर बनी फिल्म ‘पलक’ को सेंसर बोर्ड का U सर्टिफिकेट

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। देहदान और अंगदान पर अरसे से जनजागरण अभियान चलता आ रहा है। इसी महीने दधिची देहदान समिति (DDDS) की ओर से दो दिनों का आयोजन कर स्वस्थ सबल भारत अभियान की पहल हुई। अब बड़े पर्दे पर भी अंगदान को प्रोमोट करने वाली फिल्म आने वाली है।

प्रोड्यूसर मधुप श्रीवास्तव की टीम को बधाई

जानकारी हो कि हाल ही हिंदी फिल्म ‘पलक’ को प्रदर्शन के लिये फिल्म सेंसर बोर्ड, मुंबई से U सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ है। फिल्म के प्रोड्यूसर मधुप श्रीवास्तव हैं। स्वस्थ भारत के ग्रुप संपादक जेनमैन आशुतोष कुमार सिंह ने इसके लिए प्रोड्यूसर और उनकी टीम को दिल से आभार देते हुए स्वस्थ भारत ट्रस्ट की ओर से बधाई दी है। उन्होंने स्वस्थ भारत अभियान परिवार के सदस्यों को भी बधाई दी है।

Related posts

चाय को सेहत के लिए फायदेमंद बता रही FDA

admin

सलाम उनको….ब्रेन डेड मरीज सेे 8 लोगों को मिला जीवनदान

admin

पेयजल और स्‍वच्‍छता मंत्रालय ने स्‍वच्‍छ भारत मिशन की तीसरी वर्षगांठ के अवसर पर प्रदान किए जाने वाले मीडिया पुरस्‍कारों के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की

Ashutosh Kumar Singh

Leave a Comment