स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

एक साल में कोरोना वैक्सीनेशन @ 220 करोड़ पार

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। भारत में कोविड वैक्सीनेशन अभियान ने एक साल में एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। देश में टीकाकरण अभियान ने 220 करोड़ वैक्सीन डोज का माइलस्टोन पार कर लिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

देश के सामर्थ्य का प्रमाण

उन्होंने ट्वीट कर बताया कि टीकाकरण अभियान, देश की क्षमता और सामर्थ्य का प्रमाण है। देश ने आज 220 करोड़ वैक्सीन डोज लगाने का आंकड़ा पार कर लिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक सुरक्षित और स्वस्थ भारत बनाने के लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं। बता दें कि भारत में कोरोना टीकाकरण की शुरुआत 16 जनवरी 2021 को हुई थी। अभियान के पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों और दूसरे चरण में फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाया गया था।

अक्टूबर में हुआ था 100 करोड़

उल्लेखनीय है कि 17 जुलाई 2022 को भारत ने 200 करोड़ वैक्सीनेशन के आकंड़े को छुआ था। वहीं, 7 जनवरी 2022 को वैक्सीन का आंकड़ा 150 करोड़ के पार हो गया था, जबकि 21 अक्टूबर 2021 को भारत ने 100 करोड़ वैक्सीनेशन के लक्ष्य को हासिल किया था।

Related posts

मंकीपॉक्स : अमेरिका में पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी

admin

कपड़ों के सिलवट को गले लगाकर कार्बन उत्सर्जन रोकें

admin

आयुष को मिला कोरोना को ट्रीट करने का अधिकार,भारत के इन राज्यों ने दी मंजूरी

Ashutosh Kumar Singh

Leave a Comment