स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

बिहार में फैलने लगा डेंगू का कहर, मरीज हुए हजार पार

पटना (स्वस्थ भारत मीडिया)। बिहार में डेंगू की रफ्तार बढ़ती जा रही है। सबसे अधिक मरीज पटना से मिल रहे हैं। ताजा दौर में पीड़ितों की संख्या हजार पार हो गई है। अब तक छह लोगों की मौत की खबर है। इस बीच पटना के डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने निगम और सिविल सर्जन कार्यालय को प्रभावित इलाके में विशेष अभियान चलाकर फॉगिंग और एंटी लार्वासाइड का छिड़काव कराने का निर्देश दिया। उन्होंने लोगों से मच्छरदानी लगाकर सोने, दिन में भी जरूरी हो तो मच्छर रोधी रिप्लेंट लगाने की सलाह दी है।

27 जिलों में बनेंगे दवा भंडार केंद्र

बिहार के 27 जिलों में दवा  भंडार केंद्र बनाने की मंजूरी मिल गयी है जिससे स्थानीय अस्पतालों को समय पर दवा की आपूर्ति की जा सकेगी। एक केंद्र बनाने पर 85 लाख खर्च होंगे। जानकारी के मुताबिक पहले फेज में 20 जिलों भंडार केंद्र बनेंगे। दूसरे फेज में सात। स्वास्थ्य विभाग ने सिविल सर्जनों को निर्देश दिया है कि इसके लिए आठ-आठ हजार वर्गफीट जगह जल्द उपलब्ध करायी जाये।

Related posts

भारत वाला कोरोना वैरिएंट अमेरिका में भी सक्रिय

admin

राज्यसभा : मिलावटी दवाओं की बिक्री रोकने के लिए हुआ एक्शन

admin

हर कोरोनारोधी वैक्सीन की जांच कराये केंद्र सरकार : AIM

admin

Leave a Comment