स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

आत्मनिर्भर भारत और खेलों में कौशल आधारित शिक्षा पर राष्ट्रीय कांफ्रेंस 28 से नांदेड में

नई दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। भारतीय सामाजिक अनुसंधान परिषद (ICSSR) के सहयोग और फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पेफी) के तत्वाधान में स्वामी रामानंद तीर्थ मराठवाडा विश्वविद्यालय, नांदेड (महाराष्ट्र) के द्वारा आत्मनिर्भर भारत और खेलों में कौशल आधारित शिक्षा पर राष्ट्रीय कांफ्रेंस का आयोजन 28 व 29 मार्च को किया जा रहा है। इसमे देश के सभी राज्यों से 200 से अधिक शारीरिक शिक्षक, विषय विशेषज्ञ, कॉलेज में कार्यरत खेल निदेशकों के साथ खेल कूद से जुड़े लोग शामिल होंगे। कांफ्रेंस का उद्घाटन भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव व आरएसएस चिन्तक राम माधव करेंगे।
पेफी के राष्ट्रीय सचिव डॉ. पियूष जैन ने बताया कि पहली बार देश में इस तरह का आयोजन हो रहा है जिसमे खेलों में कौशल विकास की बात की जायेगी और उस कांफ्रेंस को ICSSR के द्वारा सहयोग प्रदान किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि कौशल आधारित शिक्षा वर्तमान समय की मांग है और खेल का क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं है। वर्तमान समय में पूरे विश्व में खेल, योग, शारीरिक शिक्षा से जुड़े विषय विशेषज्ञों की मांग है और इसको पूरा करने के लिए खेलों में भी कौशल आधारित शिक्षा की बात अब होनी चाहिए। इस दो दिवसीय कांफ्रेंस में कौशल और खेल से जुड़े हुए लोग इस बात पर चर्चा करेंगे कि कैसे इस विषय में देश को आत्मनिर्भर बनाया जाए।
कार्यक्रम के आयोजन सचिव डॉ. सिंकू कुमार सिंह ने कहा कि स्वामी रामानंद तीर्थ मराठवाडा विश्वविद्यालय, नांदेड (महाराष्ट्र) इस कांफ्रेंस के आयोजन के लिए उत्साहित है और उम्मीद करता है कि इस कांफ्रेंस से खेल क्षेत्र आत्मनिर्भरता की और एक कदम बढ़ाएगा।

Related posts

ब्लड के लिए अब नहीं भटकना पड़ेगा!

Ashutosh Kumar Singh

TEN THINGS PM MODI MUST DO TO SAVE THE INDIAN ECONOMY FROM COVID19

Ashutosh Kumar Singh

जल्द आएगी वयस्कों के लिए TB की वैक्सीन, चल रहा ट्रायल

admin

Leave a Comment