स्वस्थ भारत मीडिया
आज का स्वस्थ्य ज्ञान / Today's Health Knowledge नीचे की कहानी / BOTTOM STORY

अच्छे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक अंजीर

अच्छे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक अंजीर

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। वर्तमान समय में गलत खान—पान के कारण कई तरीके की सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है जैसे हड्डियों का कमजोर होना, खून में आ रही की कमी, वीर्य का पतला होना आदि जैसी समस्या हमको देखने को मिलती है जो आगे जाकर गंभीर परिणाम देती है। इन सब परेशानियों में अंजीर का सेवन काफी लाभ दायक है। इसका नियमित इस्तेमाल शरीर को बलवान और अन्दर से स्वस्थ्य बनाता है।

अंजीर खाने के फायदे

शरीर में कमजोरी दूर करना : अंजीर का नियमित इस्तेमाल हमारे शरीर में खून आयरन की कमी को दूर करता है एवं इसमें मौजूद कैल्शियम, मैग्नीशियम पोटेशियम, हमारे शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाते और मर्दानी ताकत बढ़ाने में मददगार है। इसका सेवन गर्म दूध के साथ करने से हमारे शरीर में स्पर्म काउंट को बढ़ाता है जिससे हमारे शरीर में स्पर्म से जुड़े विकार जैसे शीघ्रपतन और नपुंसकता आदि का नाश करता है।
ह्रदय रोग के लिए लाभकारी : अंजीर में मौजूद विभिन्न विटामिन और कार्बोहाइड्रेट्स हमारे शरीर के रक्तचाप को कंट्रोल करने में मदद करता है। यह हमारे शरीर में मौजूद ट्राइक्लो साइड के स्तर को न्यूनतम रखने में मदद करता है जिससे हृदय से जुड़े विकार नहीं होते। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट दिल को लंबे समय तक सेहतमंद रखने में भी मदद करता है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद : अंजीर में मौजूद मैग्निशियम कैलशियम हमारे शरीर में की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है जिससे हम जल्दी बीमार और मौसमी वायरस के प्रभाव में नहीं आते हैं और लंबे समय तक स्वस्थ बने रहते हैं। अंजीर में एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी फिल्मिंग के गुण भी पाए जाते हैं।
हड्डियों को रखे स्वस्थ : खाने में पूरी तरीके से विटामिन और कैल्शयम ना मिलने के कारण हमारी हड्डियां धीरे-धीरे कमजोर होने लगती हैं और कैल्शियम खोने लगती है। इसके बाद हाथ— पैरों में दर्द या जोड़ों के दर्द की समस्या देखने को मिलती है। इसमें अंजीर काफी फायदेमंद साबित होता है। इसमें मौजूद कैल्शियम शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर करता है। अपने खानपान में दो अंजीर नियमित रूप से खाने पर हड्डियों में खोए हुए कैल्शियम की कमी को पूरा करता है जिससे वह लंबे समय तक स्वस्थ रहती हैं।
स्किन में चमक : अंजीर हड्डियों के अलावा स्किन के लिए भी बेहद लाभदायक है। अंजीर का नियमित प्रयोग स्किन के लिए काफी लाभकारी होता है। यह शरीर में रेड ब्लड सेल्स की मात्रा बढ़ाता है जिससे शरीर के रोम छिद्र खुलते हैं और त्वचा पहले से ज्यादा चमकदार व दाग धब्बा रहित हो जाती है।
वजन कम करने में सहायक : सभी ड्राई फ्रूट में आयरन, कैल्शियम के साथ-साथ फैट की मात्रा भी काफी अधिक मात्रा में होती है लेकिन अंजीर में फैट की मात्रा काफी कम होती है।
पाचन में सहायक : इसका नियमित सेवन पेट की सेहत को दुररुत करने मे मदद करता है। इसमे मौजूद भरपूर मात्रा मे फाईबर खाने को जल्दी पचाने और पाचन तन्त्र को मजबूत बनाये रखने मे मदद करता है।

अंजीर से पुरुषों को लाभ

यौन शक्ति बढ़ाने में: इसके सेवन से पुरुषों में विभिन्न प्रकार की होने वाली सेक्स समस्या खत्म होती है। इसका नियमित इस्तेमाल शीघ्रपतन,स्पनदोष, टाइमिंग को नैचुरली रूप से बढ़ाने मे मदद करता है जिसके कारण पुरुषों में गलत आदतों के कारण आये बांझपन से भी छुटकारा दिलाता है।
हार्ट हेल्थ के लिए लाभकारी : इसका सेवन पुरुषों में होने वाली हदय रोग की समस्या को ठीक करने में सहायक है। इसका नियमित इस्तेमाल शरीर में कोलेस्ट्रॉल को नियन्त्रण रखने में और रक्तचाप की गति को संतुलित रखने मे मदद करता है।
पेट के लिए फायदेमंद : इसका सेवन पुरुषों में पेट के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें अच्छी मात्रा मे फाइबर होता है जो पेट के स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है। इसे पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है और भोजन आसानी से पच जाता है।

भीगे अंजीर खाने के फायदे

अंजीर का सेवन भीगोकर सेवन करने से निम्नालिखित लाभ मिलते हैं।
बालों की सेहत में सुधार : इसे भीगोकर सेवन करने से यह शरीर मे आसानी मे मिल जाता है। इसमें उचित मात्रा में कई प्रकार के विटामिन और मिनिरिल्स पाये जाते हैं जो बालों को मजबूत और लंबा घना बनाते हैं।
डायबिटीज में मदद : इसका सेवन मधुमेह के रोगियों के लिए बेहद लाभकारी है। इसमें मौजूद प्राकृतिक शर्करा का ग्लाईसेमिक इंडेक्स कम रहता है। ग्लाईसेमिक इंडेक्स एक पैमाना है जो बताता है कि शरीर मे मौजूद खाना कितनी तेजी से ग्लूकोज में बदल रहा है। अंजीर खाने में ग्लूकोज बनने की क्रिया को धीमे करता है जिससे शरीर का शुगर लेवल नियन्त्रित रहता है।

अंजीर को गर्म दूध के साथ लें

दूध में अंजीर मिलाकर सेवन करना काफी ज्यादा लाभदायक रहता है। इसमें विभिन्न प्रकार की विटामिन्स और पोषक तत्व पाये जाते है। इन दोनो के कारण मांसपेशियों के विकास में, बेहतर नींद और कामोतेजना को बढता है।

Related posts

हेल्थ सेक्टर में समर्पित लोगों-संस्थानों को किया गया सम्मानित

admin

सहजन का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद

admin

कुछ सावधानियां बचा सकेंगी अचानक हृदयाघात से

admin

Leave a Comment