स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

दुनिया भर का स्वास्थ्य बेहतर करेगा भारत : अनुप्रिया पटेल

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। सभी के लिए सुरक्षित और प्रभावी दवाइयां सुनिश्चित करने के लिए ज्ञान साझा करने, साझेदारी बनाने और सामंजस्य के साथ काम करने में ICDRA महत्वपूर्ण है। हम विनियमन में इतना अच्छा काम कर रहे हैं कि हमारे प्रयासों से दुनिया भर में लोगों का स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है।

स्वास्थ्य सेवा के प्रति भारत प्रतिबद्ध

स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया सिंह पटेल ने दिल्ली में 19वें अंतर्राष्ट्रीय औषधि नियामक प्राधिकरण (ICDRA) के सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही। स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता जताते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारा ध्यान आबादी की जरूरतों को पूरा करने वाली एक मजबूत स्वास्थ्य सेवा प्रणाली बनाने पर है। आयुष्मान भारत जैसे कार्यक्रम यह सुनिश्चित करते हैं कि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा का लाभ 500 मिलियन से अधिक लोगों को मिले। यह न कि केवल किसी एक के विशेषाधिकार, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं को प्रत्येक नागरिक का अधिकार बनाने के लिए हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

डॉ. वी के पॉल भी रहे मौजूद

नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल भी इस अवसर पर मौजूद थे। डॉ. पॉल ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण दवाइयां, मानव उत्पादकता के साथ-साथ स्वास्थ्य गुणवत्ता और जीवन शैली में सुधार लाती हैं। इस वर्ष का ICDRA विशेष रूप से कोविड-19 महामारी के बाद, दुनिया भर में नियामक वातावरण को मजबूत करने की प्रतिबद्धता के लिए महत्वपूर्ण है।

Related posts

इलाज के साथ मरीजों की सुरक्षा भी जरूरी: नड्डा

admin

विजय गोयल दिखायेंगे स्वस्थ भारत यात्रा को हरी झंडी

Ashutosh Kumar Singh

आयुष मंत्री श्री जाधव ने किया चिंतन शिविर का उद्घाटन

admin

Leave a Comment