स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

डेंगू की रोकथाम के लिए लार्वा नष्ट करने का अभियान

पटना (स्वस्थ भारत मीडिया)। कोरोना की रफ्तार से भी तेजी से पसरे डेंगू ने बिहार में कोहराम मचाया हुआ है। राजधानी पटना तो हब ही बन गया। इस पर काबू के प्रयास भी नाकाम साबित हो रहे हैं। फॉगिंग भी हर प्रभावित क्षेत्र में सही और सघन रूप से नहीं हो पा रही है। अब सरकार ने लार्वा नष्ट करने का अभियान चलाने की तैयारी की है।

लार्वा नष्ट करना होगा

इस बारे में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा कि जिस मच्छर से डेंगू होता है, उसके लार्वा को नष्ट के लिए नगर विकास विभाग के साथ समन्वय कर अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। इसके तहत विभिन्न जिलों के नगर निगमों के सहयोग से डेंगूरोधी अभियान का संचालन किया जाएगा। इस अभियान के संचालन को लेकर नगर विकास विभाग से आवश्यक कार्रवाई किए जाने का अनुरोध भी किया गया है।

टेमीफॉश का छिड़काव

इससे पहले मुख्य सचिव आमिर सुबहानी की अध्यक्षता में हुई विभिन्न विभागों की बैठक में भी समन्वय बनाकर डेंगू नियंत्रण को लेकर कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए थे। इनमें स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास विभाग, कृषि विभाग एवं वन एवं पर्यावरण विभाग को समन्वय बनाने के निर्देश दिए गए थे। डेंगूरोधी दवा टेमीफॉश का छिड़काव किया जाएगा। एडिस प्रजाति के मच्छर डेंगू वायरस से संक्रमण फैलाते हैं। संक्रमित एडिस इजिप्टी मच्छर के अण्डे भी संक्रमित होते हैं, जो विकसित होकर संक्रमित मच्छर बनते हैं। यह मच्छर प्राय घरों में तथा घरों के आसपास ठहरे हुए स्वच्छ पानी में पनपता है। डेंगूरोधी दवा के छिड़काव से मच्छर के अंडों व लार्वा को पनपने के पहले ही नष्ट किया जाएगा।

Related posts

अपनी भाषा के प्रति गौरव बढ़ाएं : प्रो. रजनीश कुमार शुक्ल

admin

31 मई को Bajaj Guinness World Record Plankathon का ट्रायल सत्र

admin

चिकित्सा शिक्षा के सिलेबस देशभर में एक समान होंगे

admin

Leave a Comment