स्वस्थ भारत मीडिया
नीचे की कहानी / BOTTOM STORY

सूबे से केंद्र तक पहुंचीं स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्यमंत्री के पद पर अनुप्रिया पटेल को पदासीन किया गया है। इस विभाग में उन्होंने 2016 से 2019 तक भी इस हैसियत से काम किया है।

विधानसभा से लोकसभा तक का सफर

श्रीमती पटेल के पिता डॉ. सोनेलाल पटेल और माता श्रीमती कृष्णा पटेल हैं। इनके पिता ने ‘अपना दल’ नाम से एक पार्टी लॉन्च की थी। साल 2012 में वह उत्तर प्रदेश विधानसभा की सदस्य चुनी गयी। उनका क्षेत्र था वाराणसी का रोहनिया निर्वाचन क्षेत्र। उन्होंने 2012 के उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में पीस पार्टी ऑफ इंडिया और बुंदेलखंड कांग्रेस के साथ गठबंधन में एक अभियान लड़ा था। 2014 के चुनावों में इन्होंने उत्तर प्रदेश की मिर्जापुर सीट से अपना दल की ओर से भाग लिया और विजयी रहीं। वह 2019 से अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। इस दल का एनडीए से गठबंधन है। 2021 में उन्हें वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री का पद दिया गया था।

पति भी योगी सरकार में मंत्री

उन्होंने लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वुमन और छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय से उच्च षिक्षा हासिल की है। उनके पास मनोविज्ञान में मास्टर डिग्री है और एमबीए भी किया हुआ है। इनके पति आशीष पटेल यूपी की योगी सरकार में तकनीकी शिक्षा मंत्री हैं। इनकी बहन पल्लवी पटेल 2022 के विधान सभा चुनाव में डिप्टी सीएम केशव मौर्य को हराने के बाद सुर्खियों में आईं थी।

(कल जानें आयुष मंत्री के बारे में)

Related posts

योगयुक्त जीवन ही है उपयुक्त

admin

Report : कोविड ने बढ़ाई दिमाग की उम्र बढ़ने की रफ्तार

admin

कोविड-19 के विरुद्ध पूर्व सैनिकों ने खोला मोर्चा

Ashutosh Kumar Singh

Leave a Comment