स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

बिहार में 10 फीसद से अधिक लोग मानसिक बीमार

बिहार में 10 फीसद से अधिक लोग मानसिक बीमार

पटना (स्वस्थ भारत मीडिया)। बिहार में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य सर्वेक्षण (NMHS) 2015-16 के आंकड़ों के अनुसार 10.6 फीसद वयस्क मानसिक विकारों से पीड़ित हैं। सर्वेक्षण के मुताबिक यह अनुपात शहरी क्षेत्रों की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों में कम है। सर्वेक्षण ने यह भी पाया कि मानसिक विकारों के लिए उपचार का अंतर 28 से 83 फीसद है। इसका मुख्य कारण चेतना की कमी, सामाजिक में मानसिक रोगएवं रोगियों के प्रति नकारात्मक व्यवहार आदि है।

बिहार : पालीगंज में कार्यशाला संपन्न

पटना के निकट पालीगंज में सेवन कलर्स वेलफेयर सोसायटी के द्वारा मारीवाला हेल्थ इनिशिएटिव (MHI) के सहयोग से मानसिक स्वास्थ्य एवं सामुदायिक सहभागिता पर दो दिवसीय कार्यशाला में यह बात उभर कर आयी। 13—14 मई को संपन्न इस क्षमता निर्माण कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य को लेकर एक दृष्टिकोण बनाना, मानसिक रोग की जानकारी, इसका निवारण एवं व्यक्तिगत और सामाजिक मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में व्यक्ति एवं समुदाय की सहभागिता की जरूरत आदि की जानकारी देना था। श्रीमती स्नेहा, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, पटना, से भी इस कार्यशाला को आयोजित करने में समर्थन मिला।

बिहार : कई संस्थाओं का हुआ जुटान

कार्यशाला का संचालन सेवन कलर्स वेलफेयर सोसायटी के सचिव मनीष कुमार ने डॉ. मिंटु मणि शर्मा, क्लिीनिकल सायक्लोजिस्ट श्रीमति प्रियंका भुयान, द अंट (the ant) संस्था, असम के सहयोग से किया। इसमें समाज कलयाण विभाग के द्वारा संचालित विभिन्न होमशांति कुटीर (१ एवं २), सेवा कुटीर (1 एवं 2) एम आइ कर्व्ड हाफ़वे होम (महिला एवं पुरुस), वृद्धाश्रम ‘सहारा’, गुलजारबाग, पटना के कर्मचारी, रूरल फ्यूचर फाऊंडेशन से अनुज कुमार, Trutiya Ratana जहानाबाद से विक्की कुमार, आरंभ फाउंडेशन, दिल्ली से अफजल अहमद एवं सेवन कलर्स वेलफेयर सोसायटी से अविनाश, राहुल, सिमरन, खुशबु एवं अन्य लोग शामिल हुए। सेवन कलर्स वेलफेयर सोसायटी 2023 से पालीगंज प्रखण्ड में मानसिक स्वास्थ्य एवं रोग के बारे मे जागरूकता फैलाती है। साथ ही मानसिक रोगियों का इलाज एवं उनके परिवार तक राज्य और केंद्र की विभिन वित्तीय योजनाओं को लाभ पहुंचाने में मदद करती है।

Related posts

Homeopathy is effective in cancer treatment: AIIMS director

admin

कीजिए धरती के भगवानों को सैल्यूट

admin

रक्तदान अमृत महोत्सव 17 सितंबर से 1 अक्टूबर तक

admin

Leave a Comment