स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

जलवायु परिवर्तन पर काम करने वाले शीर्ष देशों में पहुंचा भारत

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। जलवायु परिवर्तन के प्रदर्शन के आधार पर भारत को विश्व के शीर्ष 5 देशों में एवं जी-20 देशों में सर्वश्रेष्ठ स्थान दिया गया है। जर्मनी में स्थित जर्मन वॉच, न्यू क्लाइमेट इंस्टीट्यूट तथा क्लाइमेट एक्शन नेटवर्क इंटरनेशनल द्वारा प्रकाशित जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक (Climate Change Performance Index-CCPI 2023) के अनुसार भारत ने 2 स्थानों की छलांग लगाईं है और अब वह 8वें स्थान पर है। हाल में COP 27 में जारी CCPI की नवीनतम रिपोर्ट में डेनमार्क, स्वीडन, चिली और मोरक्को क्रमशः भारत से ऊपर चौथे, 5वें, 6वें और 7वें स्थान पर थे। किसी भी देश को पहला, दूसरा और तीसरा स्थान नहीं दिया गया। इसलिए सभी बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में भारत की रैंकिंग सबसे अच्छी है।

निगरानी तंत्र है CCPI

जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक (CCPI) का उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय जलवायु राजनीति में पारदर्शिता बढ़ाने के साथ ही उसे जलवायु संरक्षण प्रयासों एवं अलग-अलग देशों द्वारा की गई प्रगति की तुलना करने में सक्षम बनाना है। 2005 के बाद से प्रति वर्ष प्रकाशित जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक (CCPI) 59 देशों और यूरोपीय संघ के जलवायु संरक्षण प्रदर्शन पर नजर रखने के लिए एक स्वतंत्र निगरानी उपकरण है। CCPI हर वर्ष मूल्यांकन किए गए देशों के भीतर महत्वपूर्ण सार्वजनिक और राजनीतिक विचार-विमर्श शुरू करता है।

भारत सही राह पर  : रिपोर्ट

भारत ने GHC उत्सर्जन और ऊर्जा उपयोग श्रेणियों में उच्च दर अर्जित की, जबकि जलवायु नीति और नवीकरणीय ऊर्जा के लिए एक माध्यम नवीकरणीय ऊर्जा के तेजी से उपयोग और ऊर्जा दक्षता कार्यक्रमों के लिए मजबूत ढांचे की दिशा में भारत की आक्रामक नीतियों ने काफी प्रभाव दिखाया है। रिपोर्ट के अनुसार भारत अपने 2030 उत्सर्जन लक्ष्यों को पूरा करने के लिए सही राह पर है।

केंद्रीय मंत्री ने उपलब्धि को सराहा

केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह ने कहा कि विश्व स्तर पर शीर्ष 5वां स्थान पाना यह दर्शाता है कि भारत अब विश्व में किसी की भी तुलना में अक्षय क्षमता स्थापना जैसे ऊर्जा परिवर्तन कार्यक्रमों को बहुत तेज गति से लागू कर रहा है। उन्होंने उजाला, प्रदर्शन, उपलब्धि और व्यापार (PAT) योजना तथा मानक और लेबलिंग कार्यक्रम जैसे विभिन्न कार्यक्रमों पर भी प्रकाश डाला जिसने इस उपलब्धि में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Related posts

तीन राज्यों में बच्चों में Measles के मामले बढ़े, केंद्र भेजेगी टीम

admin

डेरा ब्यास की दरियादिली को प्रणाम कीजिए

Ashutosh Kumar Singh

अप्रैल से हेल्थ इंश्योरेंस के दायरे में आयुष भी

admin

Leave a Comment