स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

खुद का खुद से परिचय कराएगी पेंटिंग प्रदर्शनी ‘पावर ऑफ सेल्फ रिफ्लेक्शन’

दिल्ली के रविन्द्र भवन में 30 नवंबर से 6 दिसंबर तक होगा प्रदर्शनी का आयोजन

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। राजीव मिश्रा की समकालीन कलाकृतियों पर आधारित पेंटिंग प्रदर्शनी ‘पावर ऑफ सेल्फ रिफ्लेक्शन’ का आयोजन दिल्ली के रविन्द्र भवन में 30 नवंबर से 6 दिसंबर को किया जाएगा।

देख सकेंगे कैनवस पर आत्म प्रतिबिंब

प्रदर्शनी का शुभारंभ 30 नवंबर को दोपहर 3.00 बजे होगा। इसमें भारतीय जन संचार संस्थान के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह एक अनोखी प्रदर्शनी है जिसमें राजीव मिश्रा की कलाकृतियों को प्रस्तुत किया जाएगा। इस प्रदर्शनी के माध्यम से आत्म प्रतिबिंब की शक्ति को राजीव मिश्रा ने अपने कैनवास पर उकेरा है। प्रदर्शनी दिन के 11 बजे से शाम 7 बजे तक खुली रहेगी।

कलाकार का कथन

इस संबंध में जानकारी देते हुए मिश्रा ने कहा कि आज बहुत बड़ी संख्या में पेंटिंग्स बनाई जा रही हैं, लेकिन उनका असर नहीं हो रहा है। इस प्रदर्शनी के माध्यम से हम चाहते हैं कि व्यक्ति स्वयं को जानने ओर समझने का प्रयास करे। उन्होंने कहा कि आज हमें घरों में बहुत सारी पेंटिंग्स दिखाई देती हैं, जिनसे हमें प्रेरणा मिलती है, लेकिन जब एक कलाकार पेंटिंग बनाता है, तो वो न जाने कितनी रातें जगता है, कितने दिन भूखे रहता है। उस पेंटिंग का जो असर एक दर्शक पर पड़ता है, उससे देखने वाले के जीवन में असीम ऊर्जा का संचार होता है।

Related posts

PM-JAY और ABDM में बेहतर प्रदर्शन के लिए मिला पुरस्कार

admin

टॉप निजी उच्च शिक्षा संस्थानों चार मेडिकल कॉलेज भी

admin

स्वस्थ भारत यात्रियों का आंध्रप्रदेश में प्रवेश

Ashutosh Kumar Singh

Leave a Comment