स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

आयुष उपचार के लिए 7 राज्यों को 1712.54 करोड़

पटना (स्वस्थ भारत मीडिया)। केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने यहां राष्ट्रीय आयुष मिशन (NAM) के तहत छह राज्यों के लिए क्षेत्रीय समीक्षा बैठक का उद्घाटन किया। इसमें स्वास्थ्य राज्य मंत्री, डॉ. मुंजपरा महेन्द्रभाई, आयुष सचिव राजेश कोटेचा आदि भी थे। मंत्री ने बताया कि 2014-15 से मंत्रालय ने 7 राज्यों (बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल) को 1712.54 करोड़ का आवंटन किया है। इसके अतिरिक्त, मंत्रालय ने 58 एकीकृत आयुष अस्पतालों को सपोर्ट किया है जिनमें 14 पहले से ही कार्यरत हैं।

12500 AHWC को मंजूरी

वैद्य राजेश कोटेचा ने कहा कि 12500 आयुष स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों (AHWC) को राष्ट्रव्यापी रूप से मंजूरी दी गई है जिसमें 9573 AHWC राज्य सरकारों द्वारा संचालित हैं। उन्होंने बताया कि जनवरी 2023 से दिसंबर 2023 के आंकड़ों से पता चलता है कि लगभग 16.41 करोड़ लोग आयुष चिकित्सा प्रणाली से लाभान्वित हुए हैं।

Related posts

कोरोना अलर्ट का असर : संसद में मास्क पहनकर पहुंचे पीएम

admin

कोरोना वैक्सीन बनाने वाले दो वैज्ञानिकों को मिला नोबेल सम्मान

admin

चीन में रहस्यमय बीमारी से बच्चों पर आफत, WHO चिंतित

admin

Leave a Comment