स्वस्थ भारत मीडिया
नीचे की कहानी / BOTTOM STORY

कई रोगों को दूर भगाये ग्रामीण फल बड़हर

कई रोगों को दूर भगाये ग्रामीण फल बड़हर

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। कस्बाई बाजारों में मिलने वाला बड़हर एक ऐसा फल है जिसके फूल और फल दोनों खाये जाते हैं। इसके फूल की सब्जी बनाई जाती हैं और फल का आचार और पकने पर फल खाया जाता है। इसे कई अन्य नामों से भी जाना जाता है जैसे बड़हल, बड़हर, टेऊ आदि। यह कटहल की प्रजाति का फल है। आम का सीजन खत्म होने के बाद इसका सीजन शुरू होता है। इसका इस्तेमाल आयुर्वेद और अन्य पारंपरिक चिकित्सा में भी किया जाता है।

बड़हर : पोषक तत्वों से भरपूर

इसके कच्चे रहने पर भी इसका उपयोग किया जाता है। कच्चे बड़हर का बहुत स्वादिष्ट अचार बनाया जाता है। पंजाब में टेऊ का अचार बहुत प्रसिद्ध है। इस फल के अंदर भी कटहल की तरह ही चिपकने वाला लिसलिसा सा दूध निकलता है। पकने के बाद यह खट्टा मीठा स्वाद लिए बहुत स्वादिष्ट लगता है। यह फल सेहत के लिए फायदेमंद अनेक पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इस फल में पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। इसमें मौजूद आयरन और अन्य पोषक तत्व शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को पूरा करने में बेहद कारगर माने जाते हैं। रोजाना इसका पका फल खाया जाए तो खून की कमी से होने वाली बीमारी एनीमिया से भी बचा जा सकता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व खून को साफ करने का काम भी करते हैं।

बड़हर : कई स्वास्थ्य लाभ भी

  • इसका फल एंटी ऑक्सीडेंट गुणोंं से भरपूर होता है। इसके सेवन से स्किन में झुर्रियां नहीं आती हैं। यह त्वचा के घाव, स्किन एजिंग जैसी समस्याओं से निजात दिलाने में भी असरदार माना जाता है।
  • इसका सेवन बालों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है क्योंकि इसमें विटामिन ए और सी की प्रचुर मात्रा होती है। ये विटामिन्स बालों के लिए टॉनिक का काम करते हैं। इसके सेवन से बाल मजबूत और घने होते हैं।
  • इसका सेवन स्ट्रेस का लेवल कम करने में सहायक है। इसमें मौजूद तत्व शरीर को उर्जा देते हैं और चिड़चिड़ापन से भी दूर रखते हैं।
  • आंखों के लिए भी इसे रामबाण माना जाता है। इसमें उपलब्ध विटामिन ए की प्रचुर मात्रा आंखों की रोशनी तेज करती है।
  • इसके सेवन से रतौंधी जैसी समस्या में बहुत आराम मिलता है।

Related posts

अंतिम छोर पर पहुंचे मरीजों के लिए आशा की किरण हॉस्पिस

admin

2025 में पद्म सम्मान के लिए 9 चिकित्साकर्मी चयनित

admin

The thermometer—सिलेबस में शामिल हो हेल्थ: डॉ. ममता

admin

Leave a Comment