स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

Study : भारत में मुंह और स्तन कैंसर के मामले ज्यादा

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। कैंसर के मामले दुनिया भर में बढ़ रहे हैं। भारत भी कैंसर की बढ़ती दर से जूझ रहा है। एक रिसर्च के मुताबिक पुरुषों में मुंह का कैंसर और महिलाओं में स्तन कैंसर के मामले हाल के कुछ वर्षों के भीतर तेजी से बढ़े हैं। भारत में मुंह के कैंसर की दर तो सबसे अधिक है। ICMR ने एक स्टडी में इस बात का जिक्र किया है। नेशनल सेंटर फॉर डिजीज इंफॉर्मेटिक्स एंड रिसर्च के एक अध्ययन के मुताबिक भारत में पुरुषों में होंठ और मुंह के कैंसर का सबसे अधिक निदान किया गया, जबकि महिलाओं में स्तन कैंसर का अनुपात सबसे अधिक है।

चीन, दक्षिण अफ्रीका में भी बढ़े मामले

रिपोर्ट के मुताबिक इसमें दूसरे देशों में कैंसर की बीमारी को लेकर भी स्टडी में जिक्र किया गया है। ICMR की कंपरेटिव स्टडी में दावा किया गया है कि चीन में फेफड़ों का कैंसर महिलाओं में सबसे अधिक है। जबकि दक्षिण अफ्रीका में पुरुषों और महिलाओं दोनों में कैंसर से मृत्यु दर सबसे अधिक दर्ज की गई। रूस में पुरुषों में कैंसर से संबंधित मौतों की संख्या सबसे अधिक है, जबकि महिलाओं में कैंसर से होने वाली मौतों में दक्षिण अफ्रीका सबसे आगे है।

2050 पर गंभीर स्थिति की आशंका

कैंसर को लेकर एक शोध में पुरुषों में होने वाले 30 प्रकार के कैंसर और उनसे जुड़ी मौतों के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया है। दुनिया के अलग-अलग क्षेत्रों और विभिन्न आयु वर्ग के पुरुषों में कैंसर के बोझ का आकलन करने के लिए शोधकर्ताओं ने ग्लोबल कैंसर ऑब्जर्वेटरी से जुड़े आंकड़ों की मदद ली है। यह आंकड़े 185 देशों से जुटाए गए हैं। कैंसर के आंकड़ों के आधार पर 2022 में शोधकर्तां ने अलग-अलग उम्र के पुरुषों में 2050 तक सामने आने वाले कैंसर के मामलों और मौतों का अनुमान लगाया। आशंका इस बात की जताई जा रहा है कि 2050 तक कैंसर के मामलों में अप्रत्याशित वृद्धि दर्ज की जा सकती है।

Related posts

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का आयोजन 29 जनवरी को

admin

अस्पतालों को VIP सिंड्रोम से बचना जरूरी

admin

पत्रकार उमेश चतुर्वेदी की पुस्तक ‘राजभाषा हिंदी और अस्मिता बोध’ का हुआ लोकार्पण

admin

Leave a Comment