स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

हैरत : जिंदा व्यक्ति के नाक से निकले बहुत सारे कीड़े

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। अमेरिका के फ्लोरिडा में हैरान कर देने वाला मामला समाने आया है। वहां एक व्यक्ति अपने नाक में तेज दर्द और खून बहने की शिकायत के साथ HCA फ्लोरिडा मेमोरियल अस्पताल पहुंचा था। फस्र्ट कोस्ट न्यूज के अनुसार यहां डॉक्टर डेविड कार्लसन ने उसकी जांच की तो वो नाक के अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गए। उन्होंने देखा कि उसकी नाक में कई सारे कीड़े हैं जो इंफेक्शन के बाद पैदा हुए हैं। यह कीड़े अंदर ही अंदर उसके मांस को खा रहे थे जिससे उसकी नाक में सड़न हो चुकी थी जब तकलीफ ज्यादा बढ़ी तो वह डॉक्टर से मिला। ऑपरेशन के दौरान शख्स की नाक से 150 जिंदा कीड़ों को निकाला। कीड़ों ने उसकी आंख और दिमाग के पास भी जगह बनानी शुरू कर दी थी।

आवाज से होगी मधुमेह की पहचान

अमेरिका में क्लिक लैब्स के वैज्ञानिकों ने एक AI मॉडल बनाने के लिए उम्र, लिंग, ऊंचाई और वजन सहित बुनियादी स्वास्थ्य डेटा के साथ-साथ लोगों की आवाज के छह से 10 सेकंड का उपयोग किया जो यह पता लगा सकता है कि उस व्यक्ति को टाइप 2 मधुमेह है या नहीं। मेयो क्लिनिक प्रोसीडिंग्स डिजिटल हेल्थ जर्नल में प्रकाशित मॉडल में महिलाओं के लिए 89 प्रतिशत और पुरुषों के लिए 86 प्रतिशत सटीकता मिली है। अब संदिग्ध मरीज को केवल स्मार्टफोन में कुछ वाक्य बोलने होंगे और मधुमेह की पहचान हो जायेगी।

Related posts

ई-कॉमर्स कंपनियों को Fssai का निर्देश

admin

कोविड-19 तीसरे विश्व युद्ध का कारण न बन जाए !

Ashutosh Kumar Singh

स्वास्थ्य की कुंजी गांधी के राम

admin

Leave a Comment