स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

मंकीपॉक्स के संदिग्ध मरीज की केरल में मौत

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। भारत में मंकीपॉक्स से पहली मौत की खबर आ रही है। वह केरल के अस्पताल में 27 जुलाई को भर्ती हुआ थाा। वह कुछ दिनों पहले यूएई से लौटा था। उसे मंकीपॉक्स से जुड़े कोई बाहरी लक्षण नहीं थे।

नहीं आयी थी सैंपल की जांच रिपोर्ट

मीडिया में चल रही खबर के मुताबिक केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि मंकीपॉक्स का संदिग्ध माने गए 22 वर्षीय युवक की मौत का कारण जानने के लिए जांच करायी जायेगी। युवक को कोई और गंभीर बीमारी नहीं थी। मालूम हो कि गुरुवायूर में युवक की शनिवार सुबह मौत हो गई। उसे तकनीकी तौर पर मंकीपॉक्स का संदिग्ध माना गया था। युवक के सैंपल अलाप्पुझा में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी यूनिट में टेस्ट के लिए भेजा गया है।  Minkeypox meter के अनुसार 88 देशों में अब तक 22 हजार मिल मामले चुके है।

Related posts

स्वच्छ भोजन के लिए देशभर में बनेंगे फूड स्ट्रीट : मांडविया 

admin

ये तीन कवच योजनाएं माँ और बच्चे को बनाएंगी खुशहाल

admin

The government would soon set up a separate Central Drug Controller for traditional medicines!

Ashutosh Kumar Singh

Leave a Comment