स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

दिल्ली में मंकीपॉक्स का एक और मरीज

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। मंकीपॉक्स ने लगता है अब भारत में पैर पसारने लगा है। एक नया मामला आने के बाद राजधानी दिल्ली में दो मरीज हो गये हैं। हालांकि वह नाइजीरिया का है।

संक्रमण की पुष्टि

आ रही खबर के मुताबिक अफ्रीकी मूल के इस नागरिक में संक्रमण की पुष्टि हो गई है। दो दिन पहले संदिग्ध होने पर इलाज के लिए उसे एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रिपोर्ट आ चुकी है जो पॉजीटिव है। जानकारी है कि उसके हाल-फिलहाल में विदेश यात्रा करने का कोई इतिहास नहीं है। दो और संदिग्ध अस्पताल में भर्ती हुए हैं जो अफ्रीकी मूल के हैं। उनकी रिपोर्ट अभी नहीं आयी है। इन्हें बुखार और त्वचा संबंधी दिक्कत है।

23 हजार से अधिक मरीज

मंकीपॉक्स के इलाज के लिए दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल को नोडल अस्पताल बनाया गया है। यहां दस आइसोलेशन बेड की व्यवस्था है। गत माह भर्ती हुए मरीज की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। Monkeypox meter के मुताबिक 88 देषों में अब तक 23 हजार से अधिक मरीज हो गये हैं।

Related posts

भारत के पास पोर्टेबल अस्पताल भी

admin

शहीदी दिवस 30 जनवरी से शुरू हुई स्वस्थ भारत यात्रा-2

Ashutosh Kumar Singh

Swasthya Sansad-24 को मिला राष्ट्रपति सहित नामचीन हस्तियों का शुभाशीष

admin

Leave a Comment