स्वस्थ भारत मीडिया
Uncategorized समाचार / News

स्वस्थ भारत (न्यास) ने आयोजित किया स्वास्थ्य अमृत मंथन शिविर

  • गाजियाबाद में 7वें स्थापना दिवस पर दो दिवसीय कार्यक्रम
  • पूर्व केन्द्रीय मंत्री विजय गोयल, उतराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, लोकगायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी, पद्मश्री रामबहादुर राय और सुलभ इन्टर नेशनल के संस्थापक डॉ. बिंदेश्वर पाठक ने दी शुभकामनाएं
  • देश के 26 लोगों को स्वस्थ भारत सारथी और 12 लोगों को स्वस्थ भारत यात्री सम्मान से किया गया सम्मानित
  • दिल्ली-एनसीआर स्थित मेवाड़ इंस्टिट्यूट में हुआ दो दिवसीय आयोजन
  • देश भर के स्वास्थ्य विशेषज्ञ कोविड काल में भारत के स्वास्थ्य पारिस्थितिकी तंत्र की भूमिका विषय पर किए विचार-मंथन

नई दिल्ली/गाजियाबाद (स्वस्थ भारत मीडिया)। स्वास्थ्य के क्षेत्र में एडवोकेसी का काम कर रही संस्था स्वस्थ भारत (न्यास) के स्थापना दिवस पर आयोजित दो दिवसीय चिंतन शिविर का समापन हो गया है। इस अवसर पर ‘स्वस्थ भारत के निर्माण में भारतीय स्वास्थ्य पारिस्थितिकी तंत्र की भूमिका विशेष संदर्भ कोविड-काल’ विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय स्वास्थ्य चिंतन शिविर का आयोजन मेवाड़ इंस्टीट्यूट, गाजियाबाद में किया गया।

उद्घाटन सत्र

उद्घाटन सत्र का शुभारंभ मां सरस्वती को माल्यार्पण करके दीप प्रज्वलन के साथ मेवाड़ इंस्टिट्यूट के चेयरमैन अशोक गदिया, आध्यात्मिक गुरु पवन सिन्हा, वरिष्ठ पत्रकार अरविन्द कुमार सिंह, डॉ महेश व्यास (अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के डीन) और स्वस्थ भारत (न्यास) के संस्थापक आशुतोष कुमार सिंह ने किया।

कई मुद्दों पर हुई परिचर्चा

इस दो दिवसीय स्वास्थ्य अमृत मंथन शिविर में स्वस्थ भारत के निर्माण में जन औषधि, पोषण, आयुष्मान भारत, मीडिया, आयुष, गांधी विचार और गैर सरकारी संगठनों की भूमिका पर अमृत मंथन और चर्चा परिचर्चा हुई। सभी सत्रों में अपने विषय के जानकार लोग और अनुभवी व्यक्तियों ने हिस्सा लिया। चिंतन शिविर में अपने विचार रखने के लिए श्री पवन सिन्हा, आध्यात्मिक गुरु, श्री रवि दाधीच, (सीईओ) प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना, डॉ. जे एल मीणा (संयुक्त निदेशक, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना), डॉ मीना मिश्रा (चेयरपर्सन, ब्रेन बिहैवियर रिसर्च फाउंडेशन ऑफ इंडिया), डॉ. अनन्या अवस्थी (पब्लिक हेल्थ विशेषज्ञ), श्री अरविंद कुमार सिंह (वरिष्ठ पत्रकार), श्री पंकज चतुर्वेदी (वरिष्ठ पत्रकार), अमरनाथ झा, प्रो. (डॉ) महेश व्यास (डीन, अखिल भारतीय आयुर्वेदिक संस्थान), डॉ पंकज अग्रवाल, वरिष्ठ होमियोपैथिक चिकित्सक, डॉ. आर.कांत, निदेशक सिम्पैथी, डॉ अशोक गदिया (चेयरमैन, मेवाड़ यूनिवर्सिटी), श्री मनोज मिश्रा (अध्यक्ष एनयूजेआई), श्री उमेश चतुर्वेदी (अध्यक्ष दिल्ली पत्रकार संघ), प्रो. प्रमोद कुमार, प्राध्यापक (आईआईएमसी), श्री धनन्जय कुमार (वरिष्ठ स्वास्थ्य पत्रकार), श्री महेश सक्सेना, डॉ. बिन्देश्वर पाठक (वीडियो संदेश), श्री आशीष गौतम (अध्यक्ष, दिव्य प्रेम सेवा मिशन), श्रीमती अलका अग्रवाल (निदेशक मेवाड़ इंस्टिट्यूट), श्री कुमार कृष्णन (वरिष्ठ गांधीवादी चिंतक), डॉ. बीएस गर्ग (सचिव, कस्तूरबा हेल्थ सोसाइटी), दीदी ज्ञानेश्वरी एवं डॉ अखिलेश गुमास्ता, विराट होस्पिस आदि ने अपने विचार रखें एवं संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आज स्वस्थ भारत (न्यास) जैसे स्वास्थ्य एडवोकेसी के क्षेत्र में काम करने वाले संस्थानों की प्रासंगिकता और बढ़ गई है।

चिंतन के साथ-साथ कलाभिव्यक्ति भी

सेमिनार के विभिन्न सत्रों का संचालन स्वस्थ भारत के सहयोगी और पत्रकार वर्ग के लोगों ने किया जैसे केशव कुमार (वरिष्ठ पत्रकार), संजीव कुमार (संपादक, युग्वार्ता) महिमा सिंह (वरिष्ठ पत्रकार), संदीप पांडेय (वरिष्ठ टेक्नोक्रेट), अनिल गोयल (वरिष्ठ रंग समीक्षक), अनुज अग्रवाल (संपादक डायलॉग इंडिया), डॉ. शशांक द्विवेदी, (निदेशक मेवाड़ यूनिवर्सिटी), प्रियंका द्विवेदी (विभागाध्यक्ष, संचार विभाग, मेवाड़ इंस्टिच्यूट) आदि। इस कार्यक्रम में स्वस्थ भारत के साथी एवं सैकड़ो बुद्धिजीवी तथा चिंतक लोग उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से श्री शम्भू शिखर (हास्य कवि) और दीपक सैनी (हास्य कवि) की उपस्थिति रही। इनके हास्य रस में उपस्थित श्रोता डूब गए। आयोजकों ने गणमान्य लोगों को शांति और स्वास्थ्य का संदेश देने के लिए
सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जिसमें प्रसिद्ध लोक गायिका श्रीमती सीमा तिवारी, क्लासिकल गायिका श्रीमती सुमिता दत्ता, उभरती हुई युवा गायिका अनुश्री ने जहां अपनी गायकी के रंग से आयोजन को संगीतमय किया वहीं अदिति ने अपने भरत नाट्यम की प्रस्तुति से सबका दिल जीत लिया।

इन सबका रहा सहयोग

स्वस्थ भारत न्यास के इस आयोजन को मेवाड़ यूनिवर्सिटी, प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना ने अपना पूर्ण सहयोग दिया। कॉस्मोस अस्पताल, अग्रवाल होमियो, पाठक डेवेलपर, राइज, मस्कट हेल्थकेयर सहित तमाम संस्थानों ने इस आयोजन में सहयोग किया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण संस्था के चेयरमैन आशुतोष कुमार सिंह और धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉ. मनीष ने किया।

जिन्हें सम्मानित किया गया

इस अवसर पर स्वस्थ भारत (न्यास) ने देश की दूसरी महिला स्वास्थ्य मंत्री सुशीला नायर के नाम पर सुशीला नायर स्वस्थ भारत उत्कृष्टता सम्मान इन तीन उत्कृष्ट स्वास्थ्य संस्थानों को दिया गया। ये हैं-1. कर्नाटक हेल्थ इंस्टीट्यूट (बेलगाम कर्नाटक)  2 कस्तूरबा हेल्थ सोसायटी (वर्धा, महाराष्ट्र) 3. विराट हॉस्पिस (जबलपुर, मध्यप्रदेश) । इस अवसर पर स्वस्थ भारत (न्यास) की ओर से आयोजित स्वस्थ भारत यात्रा में शामिल रहे यात्रियों को स्वस्थ भारत यात्री सम्मान से सम्मानित किया गया जिनके नाम हैं-1. श्री प्रसून लतांत (दिल्ली) 2. डॉ. सोम शेखर (उत्तराखंड) 3. श्री कुमार कृष्णन (बिहार) 4. श्रीमती प्रियंका (बिहार) 5. श्री संतोष कुमार सिंह (दिल्ली) 6. श्री संभू कुमार (झारखंड) 7. श्री विनोद रोहिल्ला (हरियाणा) 8. श्री पवन कुमार (हरियाणा) 9. श्री धर्मेन्द्र उपाध्याय (बिहार) 10. श्री विवेक कुमार शर्मा (उत्तर प्रदेश) 11. श्री आशुतोष कुमार सिंह (बिहार) 12. स्व. अशोक प्रियदर्शी (मरणोपरांत), दिल्ली।

सारथी सम्मान

साथ ही स्वस्थ भारत के विचार को लोगों तक पहुंचाने के लिए देश भर के 26 स्वास्थ्य-सेवकों को स्वस्थ भारत सारथी सम्मान भी दिया गया। उनके नाम हैं-1. श्री देबाशीष मजूमदार (त्रिपुरा) 2. श्री केशव आचार्य (चेन्नई) 3. श्रीमती अल्का अग्रवाल सिगतिया (मुंबई) 4. श्री विनित कुमार झा (जबलपुर) 5. श्री पंकज पाठक (रांची) 6. श्री संदीप पांडेय (पटना) 7. श्री अभिषेक कुमार (दिल्ली), 8. डॉ. एन.के.आनंद (बिहार) 9. डॉ. गणेश राख (पुणे) 10. श्री बी.एन.शिन्दे (कर्नाटक) 11. श्री अतुल मोहन सिंह (लखनऊ) 12. श्री सरोज सुमन (मुंबई) 13. श्री अमित त्यागी (उत्तर प्रदेश) 14. श्री देवेन्द्र माधोपुर (राजस्थान) 15. श्री सचिन अरोड़ा, कपूरथल्ला, (पंजाब) 16. श्री अमित कुमार (दिल्ली) 17. श्री शिवकरण मील (राजस्थान) 18. श्री रिजवान रजा (दिल्ली) 19. श्री नलिनी रंजन (दिल्ली) 20. डॉ. विवेक अग्रवाल (कोलकाता) 21. श्री मणिशंकर (दिल्ली)  22. श्री समर मंडलोई (इंदौर) 23. श्री संजीव कुमार (दिल्ली) 24. श्री संजय बेंगाणी (गुजरात) 25. पंचदेव शुक्ल (दिल्ली) 26 पुष्कर शर्मा (नोएडा, यूपी)।

पृष्ठभूमि

गौरतलब है कि स्वस्थ भारत (न्यास) अपने स्थापना काल से ही भारत में स्वास्थ्य जागरूकता का ध्वजवाहक बना हुआ है। देश के आम जन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए विविध प्रकार के आयोजन संस्था करती रही है। अब तक दो बार अलग-अलग विषयों को लेकर पूरे भारत में 42,000 कि.मी. की यात्रा स्वस्थ भारत (न्यास) के यात्रियों ने की है। पहली यात्रा ‘स्वस्थ बालिका स्वस्थ समाज’ विषय पर थी जबकि दूसरी यात्रा का विषय ‘स्वस्थ भारत के तीन आयामः जनऔषधि, पोषण और आयुष्मान’ था। इसी संदर्भ को आगे बढ़ाते हुए भारत के स्वास्थ्य पारिस्थितिकी तंत्र के सात आयामों पर सात सत्रों में विषय विशेषज्ञों का व्याख्यान हुआ।

Related posts

देहरादून में 500 बिस्तरों वाले अस्पताल का शिलान्यास

admin

अंगदान पर आधारित फिल्म ‘पलक’ 10 फरवरी को होगी रिलीज

admin

अंगदान को लोकप्रिय बनाने के लिए जनभागीदारी जरूरी : मांडविया

admin

Leave a Comment