स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

Water Heroes प्रतियोगिता के विजेताओं की हुई घोषणा

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। जल शक्ति मंत्रालय के ‘वॉटर हीरोज: शेयर योर स्टोरीज’ 3.0 प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा कर दी गई है। इसमें एक आईएएस, एक महिला और एक एनजीओ है। यह पुरस्कार अक्टूबर महीने का था। उन्हें 10 हजार का नगद पुरस्कार और एक प्रमाणपत्र मिलेगा।

विजेताओं का विवरण

1. श्री महेंद्र सिंह तवर, आईएएस : इन्होंने लोगों के बीच जन चौपालों का आयोजन किया है, जहां तालाब पुनरुद्धार से संबंधित मुद्दों पर चर्चा हुई और लोगों को श्रमदान के लिए प्रेरित किया गया। नगर आयुक्त के रूप में गाजियाबाद ग्रीन बॉन्ड शुरू किया गया। तालाबों के पुनरुद्धार में जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने देश भर के कॉरपोरेट समूहों, एनजीओ से शहर में मृत तालाबों को पुनर्जीवित करने और पेड़ लगाने के लिए हाथ मिलाने का अनुरोध किया।

2. एहसास, एनजीओ : यह संगठन कई वर्षों से जल संरक्षण के क्षेत्र में काम कर रहा है और रूफटॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग मॉडल को बढ़ावा दे रहा है। इस मॉडल को न्यूनतम चिनाई के काम के साथ इंस्टॉल करना बड़ा आसान है। इसके रखरखाव की जरूरत नहीं और ये सस्ता है। इसमें फिल्टर को कीटाणुरहित करने के लिए एक प्रणाली भी साथ आती है। इनके मॉडल को कई राज्यों में आजमाया और परखा जा चुका है। इन्होंने कई राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनियों में RWH समाधान को सामने रखा और प्रदर्शित किया है।
3. सुश्री नेहा कुशवाहा : इन्होंने ‘पूर्वजों की स्मृति में वृक्षारोपण’ शीर्षक से वृक्षारोपण अभियान शुरू किया। अपने अभियान के माध्यम से उन्होंने पौधों की पत्तियों से होने वाले वाष्पोत्सर्जन को मापकर वाष्पीकृत पानी की मात्रा पर प्रयोग किया।

Related posts

Amid Lockdown 1st Inclusive COVID-19 Fighters Live eHEALTH Summit Held

Ashutosh Kumar Singh

लॉकडाउन समय से नहीं होता तो इतने हजार लोग होते कोविड-19 संक्रमित

Ashutosh Kumar Singh

पांच दिन के बच्चे के अंग से 6 जिंदगी आबाद

admin

Leave a Comment