स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

11वें आयुर्वेद दिवस को व्यापक समर्थन

11वें आयुर्वेद दिवस को व्यापक समर्थन

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। देश भर में 23 सितंबर को 11वां आयुर्वेद दिवस मनाया जाएगा। इस वर्ष का विषय है “स्वास्थ्यवर्धक भविष्य के लिए आयुर्वेद”। इस अवसर पर 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 9,700 से अधिक गतिविधियां आयोजित की गई हैं, जिनमें से 3.6 लाख से अधिक प्रतिभागियों ने आयुर्वेद दिवस की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पंजीकरण कराया है। लगभग 89.3 लाख नागरिकों ने आयुर्वेद दिवस 2026 की वेबसाइट के माध्यम से आयुर्वेद के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया है। आयुर्वेद दिवस 2026 की माइक्रोसाइट ayurvedaday.org.in पर उपलब्ध है। यह राष्ट्रव्यापी समारोहों के हिस्से के रूप में आयोजित की जा रही गतिविधियों में नागरिकों की भागीदारी, पंजीकरण और रिपोर्टिंग के लिए एक डिजिटल मंच के रूप में कार्य करती है।

आयुर्वेद जागरूकता कार्यक्रम

जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों ने पर्याप्त भागीदारी दर्ज की है। आयुर्वेद के बारे में जागरूकता बढ़ाने और सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए आयुर्वेद जागरूकता कार्यक्रम, सूचना, शिक्षा और संचार (IEC) गतिविधियां, जनसंपर्क कार्यक्रम और आयुर्वेद स्वास्थ्य एवं कल्याण शिविर आदि प्रमुख गतिविधियों आयोजित की जा रही हैं। अन्य गतिविधियों में औषधीय पौधों का वृक्षारोपण और संरक्षण अभियान, स्कूलों और कॉलेजों में आयुर्वेद जागरूकता कार्यक्रम, युवा सहभागिता पहल, आयुर्वेद आहार और स्वस्थ आहार प्रथाओं को बढ़ावा देने वाले अभियान, नागरिक प्रतिज्ञा अभियान और आयुर्वेद प्रश्नोत्तरी शामिल हैं। ये पहल जागरूकता, स्वास्थ्य और सहभागिता गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों, शैक्षणिक संस्थानों, समुदायों और विभिन्न संगठनों को एक साथ ला रही हैं, जिससे आयुर्वेद दिवस समारोह में व्यापक जनभागीदारी के अवसर मिल रहे हैं।

अंतर्राष्ट्रीय भागीदारी भी

11वें आयुर्वेद दिवस 2026 के उपलक्ष्य में 10 देशों में आयोजित गतिविधियों में 1,900 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। भाग लेने वाले देशों और क्षेत्रों में ब्रिटिश हिंद महासागर क्षेत्र, यूनाइटेड किंगडम, अफगानिस्तान, बुल्गारिया, स्पेन, अल्जीरिया, ऑस्ट्रेलिया, डेनमार्क, आइसलैंड और संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल हैं। अंतर्राष्ट्रीय भागीदारी आयुर्वेद दिवस की बढ़ती पहुंच और आयुर्वेद जागरूकता, स्वास्थ्य और जन सहभागिता पर केंद्रित गतिविधियों में भारत से बाहर के समुदायों, संस्थानों और संगठनों की भागीदारी को दर्शाती है।

Related posts

ABDM को अपनाने में तेजी लाने के लिए NHA की कार्यशाला आयोजित

admin

Nimesulide 100 MG के निर्माण और प्रयोग पर बैन

admin

डायबिटीज के लिए नये प्रभावी कंपाउंड की हुई खोज

admin

Leave a Comment