स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

योग संगम स्वास्थ्य के लिए वैश्विक एकजुटता का प्रतीक : जाधव

योग संगम स्वास्थ्य के लिए वैश्विक एकजुटता का प्रतीक : जाधव

योग संगम पोर्टल लॉन्च किया गया
नासिक में विशाल योग महोत्सव संपन्न

नासिक/मुंबई (स्वस्थ भारत मीडिया)। महाकुंभ की भूमि नासिक में योग का विशाल उत्सव मनाया गया, जहां 6000 से अधिक उत्साही लोगों ने मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (MDNIY), आयुष मंत्रालय द्वारा आयोजित योग महोत्सव में हिस्सा लिया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के 50 दिन शेष हैं और ये सभी उस विशाल आयोजन की उल्टी गिनती को चिह्नित करने के लिए एक साथ आए। पंचवटी में आध्यात्मिक रूप से महत्वपूर्ण गौरी मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में न केवल भारत की समृद्ध योग परंपरा का उल्लेख किया गया, बल्कि योग संगम पोर्टल का शुभारंभ भी किया गया।

योग : बना जीवन का आधार

केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने उद्घाटन करते हुए योग के महत्व पर जोर दिया और कहा कि नासिक एक पवित्र शहर है, जो गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति से धन्य है और यहां आकर मुझे गर्व एवं खुशी महसूस हुई। योग, जो कभी भारतीय परंपरा का अभिन्न अंग था, अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध हो गया है। उन्होंने कहा कि सरकार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है और आज योग दुनिया भर में लाखों लोगों के जीवन का आधार बना हुआ है। हर व्यक्ति तक इसके लाभ पहुंचाने के प्रयासों के तहत, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 को एक दशक तक चलने वाले वैश्विक उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।

योग : पंजीकरण के लिए पोर्टल भी

श्री जाधव ने योग संगम पोर्टल का शुभारंभ करते हुए कहा कि ऑनलाइन पंजीकरण के लिए बना यह पोर्टल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। योग संगम स्वास्थ्य के लिए वैश्विक एकजुटता का प्रतीक है और इस तरह की पहल के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एक शक्तिशाली वैश्विक मुहिम बन रहा है जो मानवता को एकजुट करते हुए इसे और आगे बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान और आयुष मंत्रालय योग की इस दशक लंबी यात्रा में अपने योगदान के लिए बधाई के पात्र हैं। उल्लेखनीय है कि योग संगम, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) 2025 के दस प्रमुख कार्यक्रमों में से एक है, जो भारत भर में एक लाख स्थानों पर समन्वित सामूहिक योग प्रदर्शन को सामने लाने वाली एक अभूतपूर्व पहल है। यह 21 जून 2025 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर होगा। इस कार्यक्रम में सामंजस्यपूर्ण तरीके से लाखों लोग योग के तहत एकजुट होंगे।

योग प्रोटोकॉल का लाइव प्रदर्शन

इस मौके पर मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के निदेशक डॉ. काशीनाथ समागंडी के नेतृत्व में प्रशिक्षकों ने कॉमन योग प्रोटोकॉल का लाइव प्रदर्शन किया। इस सत्र में 6000 से अधिक योग उत्साही लोगों की सक्रिय भागीदारी देखी गई। इससे पहले मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान और आयुष मंत्रालय ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2025 की 100 दिवसीय उल्टी गिनती के अवसर पर 13 मार्च, 2025 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में योग महोत्सव का आयोजन किया था। इसी तरह, 75 दिवसीय उल्टी गिनती के अवसर पर 7 अप्रैल, 2025 को कलिंगा स्टेडियम, भुवनेश्वर में एक विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

योग : होंगे 10 अद्वितीय कार्यक्रम

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए 10 अद्वितीय हस्ताक्षर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ये इस प्रकार हैं—

  • योग संगम – एक लाख स्थानों पर समन्वित योग प्रदर्शन।
  • योग बंधन – प्रतिष्ठित स्थलों पर योग सत्र आयोजित करने के लिए 10 देशों के साथ वैश्विक साझेदारी।
  • योग पार्क- दीर्घकालिक सामुदायिक सहभागिता के लिए एक हजार योग पार्कों का विकास।
  • योग समावेश –दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों, बच्चों और हाशिए पर रह रहे लोगों के लिए विशेष योग कार्यक्रम।
  • योग प्रभाव –सार्वजनिक स्वास्थ्य में योग की भूमिका पर एक दशकीय प्रभाव मूल्यांकन।
  • योग कनेक्ट –एक वर्चुअल वैश्विक योग सम्मेलन जिसमें प्रसिद्ध योग विशेषज्ञ और स्वास्थ्य देखभाल पेशेवर शामिल होंगे।
  • हरित योग –एक स्थिरता-संचालित पहल जिसमें योग को वृक्षारोपण और सफाई अभियान के साथ जोड़ा गया है।
  • योग अनप्लग्ड-युवाओं को योग के प्रति आकर्षित करने के लिए एक कार्यक्रम।
  • योग महाकुंभ –10 स्थानों पर एक सप्ताह तक चलने वाला उत्सव, जिसका समापन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक केंद्रीय समारोह के साथ होगा।
  • सम्योगम् –समग्र स्वास्थ्य के लिए आधुनिक स्वास्थ्य सेवा के साथ योग को एकीकृत करने वाली 100 दिवसीय पहल।

Related posts

Antibiotic-resistant genes found in Kerala mangrove ecosystem

Ashutosh Kumar Singh

अजूबा…एक शरीर में दो गर्भाशय और दोनों में बच्चा

admin

दिल्ली वालों का दिमाग सुस्त कर रहा वायु प्रदूषण

admin

Leave a Comment