स्वस्थ भारत मीडिया
नीचे की कहानी / BOTTOM STORY फ्रंट लाइन लेख / Front Line Article विविध / Diverse समाचार / News स्वस्थ भारत अभियान / Healthy India Campaign स्वस्थ भारत यात्रा / Healthy India Travel स्वस्थ भारत यात्रा रपट / Healthy India Travel Report

नगर विकास मंत्री ने स्वस्थ भारत यात्रियों का किया स्वागत

नगर विकास मंत्री ने स्वस्थ भारत यात्रियों का किया स्वागत, देश भर में कर रहें हैं स्वास्थ पर जागरण।
 
रांची। जन-जन के बीच स्वास्थ का संदेश देने राष्ट्रव्यापी स्वस्थ भारत यात्रा पर निकले यात्रियों का रांची पहुंचने पर झारखंड के नगर विकास मंत्री सी.पी सिंह ने स्वागत सम्मान किया। इसके पहले स्वस्थ भारत यात्रियों ने स्थानीय लोगों सहित जनऔषधी केंद्र के संचालको ने कचहरी चौक से मोराबादी मैदान तक पदयात्रा की और यात्रा के संदेश का प्रचार किया। पदयात्रा के समापन पर रांची नगर निगम के उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय ने भी यात्रियों का स्वागत करते हुए कहा कि गांधीजी के अंतिम जन के हक में निकली स्वस्थ भारत यात्रा हर हाल में कामयाब होगी। स्वास्थकर्मी आशुतोष कुमार सिंह की अगुआई में स्वस्थ भारत यात्रा 30 जनवरी को अहमदाबाद स्थित साबरमती आश्रम से शुरू हुई है, जो दक्षिण भारत सहित तेरह राज्यों का दौरा करते हुए, लगभग 8000 किलोमीटर की यात्रा करते हुए आज झारखंड की राजधानी रांची पहुंची है। यात्रा दल में वरिष्ठ पत्रकार और गांधीवादी चिंतक प्रसून लतांत, प्रियंका सिंह, विवेक शर्मा, शंभू कुमार,विनोद रोहिल्ला और पवन कुमार शामिल हैं। इस यात्रा का मकसद गांधीजी के 150 वीं जयंती वर्ष पर गांधी जी के स्वास्थ्य चिंतन का प्रचार प्रसार करना भी है।  
नगर विकास मंत्री सी.पी सिंह ने उम्मीद जाहिर की कि स्वस्थ भारत यात्रा से देश भर के लोगों में स्वास्थ के प्रति जागरुकता फैलेगी, जनऔषधि को अपनायेंगे और दीर्घायु जीवन के लिए सचेत होंगे। इसके बाद कचहरी चौक से पदयात्रा करते हुए यह यात्रा रांची स्थित मोराबादी मैदान पहुंची, जहां उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि हमारे देश में 80 फिसदी लोग महंगी दवाइयां खरीदने में असमर्थ हैं। ऐसे में स्वस्थ भारत यात्रियों द्वारा जनऔषधि के प्रचार-प्रसार के लिए की जा रही स्वस्थ भारत यात्रा बहुत महत्वपूर्ण और उपयोगी है। उन्होंने इस मौके पर मौजूद जनऔषधि केंद्रों के संचालकों सहित स्थानीय जनता को आस्वस्त किया कि रांची नगर निगम भी जनऔषधि के प्रचार-प्रसार के साथ लोगों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए हरसंभव उपाय करने में पीछे नहीं रहेगा।
इस मौके पर आभार व्यक्त करते हुए स्वस्थ भारत यात्रा के प्रमुख आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि यात्री दल जेनरिक दवाइयों के साथ पोषण को बढ़ावा देने और आयुष्मान के लिए जन-जन में संदेश फैला रहा हैं। उन्होंने बताया कि जेनरिक दवाइयों के केंद्रों की संख्या लगातार बढ़ रही है जिससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को काफी राहत मिल रही है। इस मौके पर पंकज कुमार पाठक, कैलाश सिंघानिया, देव कुमार पांडे,जुनैद आलम आदि अन्य गणामान्य लोग मौजूद थे।

Related posts

IISC की एक वैक्सीन करेगी कोरोना से भविष्य में भी सुरक्षा

admin

गुरुदत्त का साहित्य बतायेगा कि असली कथा सम्राट कौन : प्रो. हरीश अरोड़ा

admin

कोरोना की मारः अधर में है लाखों शिक्षार्थियों का भविष्य

Ashutosh Kumar Singh

Leave a Comment