स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

डॉ. जे.एल.मीणा को मिला ‘प्राउड मेकर ऑफ इंडिया अवार्ड’, केन्द्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने दिया सम्मान

नई दिल्ली/स्वस्थ भारत मीडिया

स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) के संयुक्त निदेशक डॉ. जे.एल.मीणा को प्राउड मेकर ऑफ इंडिया अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें सिक्स सिग्मा एक्सलेंस अवार्ड-2022 प्रदान करने के लिए आयोजित एक आयोजन में दिया गया। यह पुरस्कार केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने उन्हें प्रदान किया। हाल ही में डॉ. मीणा को मैन ऑफ एक्सलेंस अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था।

अवार्ड मिलने में स्वस्थ भारत मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि, यह सम्मान मेरे लिए एक जिम्मेदारी है। मैं राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में जो कर रहा हूं, उसे और जिम्मेदारी पूर्ण तरीके से करने और करते रहने के लिए यह सम्मान मुझे प्रेरित करेगा।

डॉ. जे.एल.मीणा को मिले इस सम्मान के बाद देश-दुनिया से उन्हें बधाई संदेश मिलने शुरू हो गए है। सोशल मीडिया पर उनके शुभचिंतक उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। स्वस्थ भारत मीडिया की सीइओ प्रियंका सिंह ने भी डॉ. मीणा को अपना बधाई संदेश प्रेषित किया है, वहीं वरिष्ठ स्त्रि रोग विशेषज्ञ डॉ. स्वाती राठौर ने भी शुभकमानाएं प्रेषित की है।

Related posts

CCRAS ने मोदी. 3 के पहले 100 दिनों में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं

admin

स्वास्थ्य पत्रकारिता और शोध के लिये पांच युवाओं को ‘स्वस्थ भारत मीडिया सम्मान-2019’

Ashutosh Kumar Singh

Top-selling 100 drugs to get cheaper soon

Ashutosh Kumar Singh

Leave a Comment