स्वस्थ भारत मीडिया
नीचे की कहानी / BOTTOM STORY फ्रंट लाइन लेख / Front Line Article विविध / Diverse समाचार / News स्वस्थ भारत अभियान / Healthy India Campaign स्वस्थ भारत यात्रा / Healthy India Travel स्वस्थ भारत यात्रा रपट / Healthy India Travel Report

यात्रियों के अभिनंदन पर हुई काव्य गोष्ठी

महाराष्ट्र के पालघर में बच्चों ने लेझिम नृत्य कर स्वस्थ भारत यात्रियों का किया स्वागत
• सर जेपी ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशन्स में खेल प्रतियोगिताओं का यात्रा प्रमुख ने किया उद्घाटन
• वरिष्ठ संगीतकार सरोज सुमन एवं संजू फेम गीतकार शेखर अस्तित्व, वरिष्ठ विज्ञान लेखक कार्तिकेय सिंह व काव्य प्रस्तोता रवि प्रकाश सिंह भी समर्थन देने पहुंचे
• यात्रियों के अभिनंदन पर हुई काव्य गोष्ठी
• यात्री दल ने समर्थ जैविक बाग का किया दौरा, साथ ही वहां की गतिविधियों का लिया जायजा

15 फरवरी, पालघऱ
मुंबई से 87 किमी दूर महाराष्ट्र राज्य के हाल ही में 36वें जिले के रूप में घोषित पालघर पहुंचने पर जेपी इंस्टीच्यूशन्स के विद्यार्थियों ने लेझिम नृत्य कर स्वस्थ भारत यात्रियों का स्वागत किया। स्वस्थ भारत यात्री मुंबई से पालघर पहुंचे थे। यह यात्रा 30 जनवरी को महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम से शुरू हुई है। देश के विभिन्न राज्यों में 90 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा में 8 सदस्य शामिल हैं। यात्रा प्रमुख आशुतोष कुमार सिंह, प्रसून लतांत, अशोक प्रियदर्शी, प्रियंका सिंह, विवेक शर्मा, शंभू कुमार, पवन कुमार एवं विनोद रोहिल्ला शामिल हैं।
जेपी इंस्टीच्यूशंस में यात्रा प्रमुख आशुतोष कुमार सिंह ने खेल प्रतियोगिताओं का श्रीफल फोड़कर उद्घाटन किया। यहां खोखो एवं कबड्डी के कुल 18 टीमों ने हिस्सा लिया। इन मैचो के रेफरी जयदीप पाटील और निखिल घराट थे। उद्घाटन के पूर्व विद्यालय की प्रिंसिपल बीना मेनन और प्रशासनिक अधिकारी ध्यानेश्वर पाडड़ेकर ने यात्रा प्रमुख सहित सभी यात्रियों का स्वागत किया। इस मौके पर यात्रा प्रमुख आशुतोष कुमार सिंह ने खेल की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ ही खेलना भी बहुत जरूरी है। स्वस्थ मन के लिए स्वस्थ तन भी जरूरी है और मन तथा तन ठीक हो तो पढ़ाई अच्छी होती है और परीक्षा में आप अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं। हमलोग लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए 21000 किमी व 90 दिनों की यात्रा पर हैं। हमारा ध्येय वाक्य हैं स्वस्थ भारत के तीन आयामः जनऔषधि, पोषण और आयुष्मान। श्री सिंह ने बच्चों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि वो अपने भोजन में पोषक चीजों को शामिल करें और बेहतर आदत को विकसित करें ताकि बीमार ही न हों। और अगर बीमार हो तो जनऔषधि दवाइयों का ही इस्तेमाल करें। खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने आए बच्चों से संवाद करते हुए वरिष्ठ पत्रकार प्रसून लतांत ने कहा कि खेलने से भी स्वास्थ्य बेहतर रहता है। उन्होंने कहा कि उस कहावत को मत मानना जिसमें कहा गया है कि ‘खेलने-कूदने से बच्चे खराब हो जाते हैं।’
इस यात्रा को समर्थन देने के लिए मुंबई से वरिष्ठ संगीतकार सरोज सुमन, संजू फेम गीतकार शेखर अस्तित्व, विज्ञान लेखक कार्तिकेय सिंह एवं काव्य प्रस्तोता रवि प्रकाश सिंह अपने साथियों के साथ जे.पी. इंस्टीट्यूट पहुंचे। इंस्टीच्यूट के निदेशक यशवंत सिंह ने प्रेषित संदेश में यात्रा की सफलता की कामना की। इस अवसर पर स्वस्थ भारत न्यास की ओर से जे.पी इंस्टीट्यूट को आभार पत्र प्रदान किया गया।
पालघर स्थित समर्थ जैविक उद्यान पहुंचे यात्री दल का स्वागत उद्योगपति विजय माली ने किया। इस मौके पर एक काव्य गोष्ठी का भी आयोजन हुआ जिसका संचालन गांधीवादी चिंतक प्रसून लतांत ने किया। इस गोष्ठी में एक ओर जहां शेखर अस्तित्व ने ‘तीर थे कमान हो गए, सिर्फ एक पान के लिए लोग पीकदान हो गए’ कविता से संमा बांधा वहीं दूसरी तरफ अपनी संचालन कुशलता से वरिष्ठ लेखक प्रसून लतांत ने कवियों को अभिभूत कर दिया। गोष्ठी में सरोज सुमन, कार्तिकेय सिंह, शेखर अस्तित्व व रवि प्रकाश सिंह ने अपनी कविताओं से श्रोताओं को बांधे रखा।
संपर्क
9811128964,9891228151

Related posts

नयी बीमारी : मंकी पॉक्स से कई देशों में संक्रमण से भय

admin

आगरा में आठ हजार लोगों ने अंगदान की शपथ ली

admin

स्वास्थ्य पहली बार बना चुनावी मुद्दा

Leave a Comment