स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

72.71 फीसद ग्रामीण परिवारों को मिला नल जल कनेक्शन

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। जल जीवन मिशन (JJM) ने 14 करोड़ (72.71 फीसद) ग्रामीण परिवारों को नल जल कनेक्शन देकर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली है। अगस्त, 2019 में यह योजना शुरू हुई थी। लेकिन बेमिसाल गति से केवल चार वर्षों में यह कवरेज तीन करोड़ से बढ़ाकर 14 करोड़ हो गई है।

9 राज्यों में शत-प्रतिशत कवरेज

विभाग के मुताबिक मिशन से 6 राज्यों-गोवा, तेलंगाना, हरियाणा, गुजरात, पंजाब और हिमाचल प्रदेश तथा तीन केंद्र शासित प्रदेशों पुदुचेरी, दमन और दीव, दादरा और नगर हवेली तथा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह ने शत-प्रतिशत कवरेज हासिल कर ली है। मिजोरम 98.68 प्रतिशत, अरुणाचल प्रदेश 98.48 प्रतिशत और बिहार 96.42 प्रतिशत कवरेज के साथ निकट भविष्य में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के मार्ग पर है। अब दो लाख से अधिक गांव और 161 जिलों में अब हर घर जल है।

स्कूलों-आंगनवाड़ी केंद्रों में भी पेयजल की आपूर्ति

इस मिशन ने घरेलू पानी के कनेक्शन के अलावा 9.24 लाख (90.65 प्रतिशत) स्कूलों और 9.57 लाख (86.63 प्रतिशत) आंगनवाड़ी केंद्रों में नल के जल की आपूर्ति सुनिश्चित की है। 112 आकांक्षी जिलों में नल के पानी की पहुंच जो मिशन की शुरूआत के समय 21.41 लाख (7.86 प्रतिशत) घरों तक थी, आज बढ़कर आज 1.96 करोड़ (72.08 प्रतिशत) घरों तक हो गई है। हर घर जल पहल से पर्याप्त सामाजिक-आर्थिक लाभ मिल रहे हैं, जिससे ग्रामीण आबादी, विशेषकर महिलाओं और युवा लड़कियों को रोजाना पानी लाने के कठिन काम से मुक्ति मिल रही है।

Related posts

मृत व्यक्ति के शुक्राणु से भी मां बनना संभव

admin

कोरोना को लेकर राज्यों को अलर्ट किया केंद्र सरकार ने

admin

सरकार ने किया National Dental Commission का गठन 

admin

Leave a Comment