स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

सिक्किम में आयुष मंत्रालय की कई नयी पहल

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सिक्किम में सोवा रिग्पा, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा सहित भारतीय पारंपरिक चिकित्सा को बढ़ावा देने के लिए कई प्रमुख पहल शुरू करने की घोषणा की। केंद्रीय मंत्री सिक्किम में हिमालयी लोगों की पारंपरिक और प्राचीन औषधीय प्रथाओं-सोवा रिग्पा पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में भाग ले रहे थे।

पूर्वोत्तर में हेल्थ टूरिज्म को बढ़ावा

आयुष मंत्री ने घोषणा की कि सिक्किम में एक अंतर्राष्ट्रीय योग और प्राकृतिक चिकित्सा कॉलेज की स्थापना होगी। इससे पूर्वोत्तर भारत में चिकित्सा पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा। सोवा रिग्पा के महत्व और लोगों के जीवन की गुणवत्ता को समृद्ध करने के लिए सिक्किम में 30 बिस्तरों वाला सोवा रिग्पा अस्पताल स्थापित किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री ने सिक्किम में सैटेलाइट इंस्टीट्यूट प्रोग्राम के तहत एक आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज के साथ-साथ राज्य में हर ग्राम पंचायत स्तर पर योग और कल्याण केंद्र स्थापित करने की घोषणा की। आयुष मंत्री ने यह भी कहा कि मंत्रालय सोवा रिग्पा के लिए एक अनुसंधान परिषद स्थापित करने की संभावना तलाश रहा है।

समृद्ध विरासत से होगा लाभ

सोवा रिग्पा कॉलेज भवन का वर्चुअली उद्घाटन करने के बाद श्री सोनोवाल ने कहा कि खूबसूरत राज्य सिक्किम में मानव स्वास्थ्य और जीवन को ठीक करने के लिए हमें सोवा रिग्पा की समृद्ध विरासत से बहुत कुछ हासिल करना है। उन्होंने कहा कि सभी पारंपरिक भारतीय औषधीय पद्धतियां मानव जीवन को समृद्ध बनाने और लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए आधुनिक औषधीय कार्य प्रणाली के साथ अच्छी तरीके से पेशकश कर सकती हैं। उन्होंने कहा, “आयुर्वेद और योग ने वैश्विक स्तर पर भारत के कद को जबरदस्त बढ़ावा दिया है। हमें विश्वास है कि अन्य पारंपरिक भारतीय औषधीय पद्धतियां भारत की इस उपलब्धि को और बढ़ावा देंगी। हमारा महान राष्ट्र-भारत-अनादि काल से स्वास्थ्य और जीवन दोनों को बेहतर बनाने के लिए जाना जाता है। हमारी समृद्ध वनस्पतियां इस क्षेत्र में आयुष आधारित विकास को फिर से जीवंत करने में मदद कर सकती हैं।

राज्यपाल, सीएम भी रहे शामिल

सोवा रिग्पा पर राष्ट्रीय कार्यशाला में सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद, सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग विशिष्ट अतिथि के रूप में, सिक्किम के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के मंत्री डॉ. मणि कुमार शर्मा के साथ आयुष और डब्ल्यूसीडी के लिए एमओएस डॉ. मुंजपारा महेंद्रभाई कालूभाई आदि ने भाग लिया।

Related posts

4 करोड़ भारतीय हुए Long covid के शिकार

admin

बिना ब्लड ट्रांसफ्यूजन के हुआ मरीज का हार्ट ट्रांसप्लांट

admin

Government of India takes digital route to quickly respond to COVID-19 queries

Ashutosh Kumar Singh

Leave a Comment