स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

रांची में फार्मा पार्क विकसित करने की तैयारी

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। देश में जहां दवा निर्माण में उपयोगी कच्चा माल बनाने के लिए कारखाने लग रहे हैं वहीं झारखंड के रांची में फार्मा पार्क विकसित करने की तैयारी चल रही है। मकसद है फार्मा उद्योग को बढ़ावा देना।

2024 तक तैयार करने का लक्ष्य

जानकारी के मुताबिक यह रांची के चान्हो प्रखंड के बीजूपाड़ा में बनने वाला है। इसके इंफ्रास्ट्रक्चर को विकसित करने के लिए पांच कंपनियां आगे आईं हैं। सूत्रों ने बताया कि नवंबर तक निविदा का काम हो जायेगा। वर्ष 2024 तक फार्मा पार्क विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए लगभग 35.08 एकड़ भूमि चिह्नित की गयी है। इसके निर्माण पर करीब 39 करोड़ खर्च होंगे।

55 प्लॉट आवंटित

सूत्र बताते हैं कि पार्क में फार्मा उद्योगों के लिए 55 भूखंडों को आरक्षित किया गया है। इन भूखंडों में से 30 भूखंड सूक्ष्म (माईक्रो) उद्योग, 14 छोटी इकाइयों, 7 भूखंड मध्यम इकाइयों और 04 भूखंड बड़े औद्योगिक इकाइयों के लिए चिह्नित हैं। 1.59 एकड़ ओपन स्पेश छोड़ा गया है। दवाओं के निर्माण से लेकर रिसर्च एवं क्लिनिकल डेटा मैनेजमेंट की व्यवस्था भी होगी। इसके लिए राज्य सरकार कई तरह के प्रोत्साहन भी देगी।

Related posts

भोपाल में वॉटर विजन @2047 पर चर्चा 5-6 जनवरी को

admin

डीएनए डेटा बैंक बनाने की सरकार की तैयारी

admin

‘स्वाधीन भारत में सांस्कृतिक पुनरुत्थान के आयाम’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी

admin

Leave a Comment