स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

11 भाषाओं में बनेगी फिल्म ‘The Vaccine War’

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। कोरोना के कोहराम को देखते हुए कई देशों ने वैक्सीन बनाने में अपने वैज्ञानिकों को लगा दिया। नतीजे सुखद ही रहे। भारत में निर्मित वैक्सीन कोवैक्सीन और कोविशील्ड ने तो सटीक होने के चलते दुनिया भर में धूम मचा दी। अन्य देषों में भी वैक्सीन बनी और बाजार पर कब्जा करने के लिए कई तिकड़म हुए। अब सिनेमा के पर्दे पर भी वैक्सीन को लेकर फिल्म आने वाली है।

अगले साल होगी रिलीज

कश्मीरी हिंदुओं के नरसंहार पर बनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री नई फिल्म बनाने जा रहे हैं जिसका नाम ‘द वैक्सिन वॉर’ (The Vaccine War) है। उन्होंने फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी कर दिया है। खास बात यह है कि यह भोजपुरी समेत 11 भाषाओं में बनेगी।

11 भाषाओं में बनेगी

उन्होंने सोषल मीडिया पर जानकारी दी है कि “पेश है ‘The Vaccine War’- एक ऐसे युद्ध की अविश्वसनीय सच्ची कहानी जिसे आप नहीं जानते थे कि भारत ने कैसे लड़ा है और अपने विज्ञान, साहस और महान भारतीय मूल्यों से जीता है। यह फिल्म अगले साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 11 भाषाओं में रिलीज होगी। कृपया करके हमें अपना आशीर्वाद दें।” फिल्म के पोस्टर पर एक वैक्सीन की शीषी है जिस पर लिखा है, “आई एम बुद्धा प्रेजेंट्स द वैक्सीन वॉर: ए फिल्म बाय विवेक अग्निहोत्री एंड प्रोड्यूस बाई पल्लवी जोशी। इसके नीचे भारत का राष्ट्रीय ध्वज भी बना हुआ है। पोस्टर में लिखा है, “ट्रू स्टोरी” यानी ‘द कश्मीर फाइल्स’ की तरह इसे भी सच्ची घटना पर बनाया गया है। यह हिंदी, अंग्रेजी, गुजराती, बांग्ला, मराठी, कन्नड़, तमिल, तेलुगू, मलयालम, पंजाबी और भोजपुरी में रिलीज की जाएगी।

Related posts

कश्मीर में आयुष उत्सव का हुआ आयोजन

admin

Order : रक्त जरूरतमंदों के लिए, बेच नहीं सकते

admin

Moderna ने वैक्सीन पेटेंट को लेकर दो कंपनियों पर किया मुकदमा

admin

Leave a Comment