स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

तकनीक के दम पर पूरे विश्व में छा गया भारत : धनखड़

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति तथा दिल्ली विश्वविद्यालय के गांधी भवन के संयुक्त तत्वावधान में आयेजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में वक्ताओं की एकमत राय थी कि तकनीक के दम पर भारत पूरे विश्व में छा गया है। दिल्ली विश्वविद्यालय में आयोजित इस दो दिवसीय सम्मेलन का विषय है-इन्फ्रास्ट्रक्चर, इनफोर्मेशन एंड इनोवेशन फॉर बिल्डिंग न्यू भारत।

भारतीयता का सम्मान बढ़ा

सम्मेलन का उद्घाटन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया। उन्होंने कहा कि इन्फ्रास्ट्रक्चर, इन्फोर्मेशन और इनोवेशन के बिना आज कुछ संभव नहीं। आज नए भारत का निर्माण हो रहा है। 8 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को गैस कनेक्शन दिए गए हैं। हमारे स्टार्टअप और युवा शक्ति पूरे विश्व में छा गए हैं। यह सब हमारी राष्ट्रीय नीतियों का नतीजा है। दुनिया में आज भारतीय और भारतीयता का सम्मान बढ़ा है। 200 करोड वैक्सीन का मुश्किल लक्ष्य भारत ने संभव कर दिखाया है। आज हम नई तकनीक के जरिए भारत को आगे बढ़ा रहे हैं।

 

जमीन पर उतरा गांधी दर्शन

गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति के उपाध्यक्ष विजय गोयल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। उन्होंने कहा कि आज गांधी की बात सभी करते हैं, लेकिन उन्हें जीवन में कोई नहीं उतारता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही सही मायनों में गांधी जी को जी रहे हैं। उन्होंने गाँधी जी की स्वच्छता, साफ शौचालय, शिक्षा नीति, आत्मनिर्भरता, स्वदेशी को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया है। उन्होंने राम मन्दिर, महाकाल लोक, काशी विश्वनाथ कॉरीडोर के जरिए भारतीय संस्कृति का संरक्षण किया है। यह सब कल्पना से परे था लेकिन मोदी जी के नेतृत्व में उभरते नए भारत में यह संभव हो पाया है।

दिग्गजों की रही उपस्थिति

आयोजन की अध्यक्षता दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने की। कार्यक्रम में प्रो. बलराम पाणि, नीरा अग्निमित्रा, गांधी भवन के निदेशक डॉ. के.पी सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

स्वस्थ भारत के लिए जरूरी हैं खेल: प्रधानमंत्री

यह कोरोना गीत हो रहा है वायरल, स्वस्थ भारत किया है जारी

Ashutosh Kumar Singh

बिहार में स्वास्थ्य क्षेत्र को चुस्त करने की कवायद

admin

Leave a Comment