स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

इंडिया मेड टेक एक्सपो 17 जनवरी से

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। तीन दिवसीय इंडिया मेड टेक एक्सपो (IMTE) का आयोजन दिल्ली में 17 जनवरी से हो रहा है। यह अपने तरह की पहली प्रदर्शनी है जिसे औषधि-विज्ञान विभाग आयोजित कर रहा है। इसके आयोजन में चिकित्सा उपकरण उद्योग संघ सहयोग कर रहे हैं। इसकी विषयवस्तु “फ्यूचर ऑफ डिवाइस, डायगनॉस्टिक्स एंड डिजिटल” है। इसका उद्देश्य इस नेटवर्क के लिये अवसरों का सृजन, भारत में इस सेक्टर के और विश्वस्तर पर इसके योगदान की क्षमता में विकास के लिये सहयोग करना है।

सैकडो़ कंपनियां लेंगी भाग

इंडिया मेड-टेक एक्सपो को चिकित्सा-प्रौद्योगिकी उद्योग की तरफ से भरपूर समर्थन मिला है। उद्योग जगत ने बड़ी संख्या में भागदारी करने की पुष्टि की है। अब तक लगभग 150 स्टार्ट-अप्स, 275 भारतीय व अंतर्राष्ट्रीय चिकित्सा उपकरण कंपनियां और एमएसएमई इकाइयां, 50$ अनुसंधान संस्थान, आदि ने एक्सपो में शामिल होने की पुष्टि की है। उल्लेखनीय है कि 376 से अधिक विदेशी खरीददारों ने प्रविष्टियां भेजी हैं, जिनमें से चुने हुये 200$ विदेशी खरीददारों को बी2बी वार्ता के लिये आमंत्रित किया गया है।

चिकित्सा उपकरण का बाजार 11 अरब डॉलर

भारत में चिकित्सा उपकरण सेक्टर का मौजूदा बाजार अनुमानतः 11 अरब अमेरिकी डॉलर है। भारत में इस सेक्टर की विकास-स्थिति पिछले दशक के मद्देनजर चक्रवृद्धि वार्षिक विकास दर (CAGR) का 10-12 प्रतिशत है। इसमें यह क्षमता है कि 2030 तक यह 50 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचे। प्रस्तावित एक्सपो दुनिया के सामने चिकित्सा उपकरण इको-सिस्टम का पूरा परिदृश्य प्रस्तुत करेगा तथा भारतीय चिकित्सा-प्रौद्योगिकी सेक्टर को ब्रांड के रूप में प्रदर्शित करेगा।

Related posts

बजट 2016-17: 3000 हजार जेनरिक स्टोर खुलेंगे

Ashutosh Kumar Singh

भारत में मिला मंकीपॉक्स का मरीज, 73 देशों में फैली बीमारी

admin

बड़ा सवाल—क्या बायोप्सी टेस्ट कराने से फैलता है कैंसर?  

admin

Leave a Comment