स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

पीथमपुर में फार्म मशीनरी प्लांट का शुभारंभ

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पीथमपुर में महिंद्रा एंड महिंद्रा के पहले ग्रीनफील्ड फार्म मशीनरी प्लांट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज भारत इस मुकाम पर पहुँच गया है कि दुनिया आशाभरी निगाहों से हमें देखती है। देश को पूर्ण विकसित बनाने के लिए हमें टेक्नोलॉजी से पूरी तरह सुसज्जित होना पड़ेगा।

मेक इन इंडिया पर गर्व

श्री तोमर ने कहा कि आज हर जगह लोग दिखाते है कि ये मेक इन इंडिया है। हम भारतीय है, ये हमारे लिए गौरव की बात है, वहीं हमारे उत्पाद हमें गौरवान्वित करें, यह और भी गर्व की बात है। ये बात हमारे प्रधानमंत्री के काम करने की स्प्रिट को भी दर्शाती है। उन्होंने कहा कि मेकेनाइजेशन और टेक्नोलॉजी की आज बहुत आवश्यकता है। देश-दुनिया की आबादी निरंतर बढ़ रही हैं, जलवायु परिवर्तन की चुनौती भी हमारे समक्ष है। हमें न केवल हमारा उत्पादन-उत्पादकता बढ़ाना है, बल्कि घरेलू के साथ ही अन्य देशों को भी मानवीयता के नाते आपूर्ति करना है, जिसके लिए और भी काफी काम करना होगा।

क्वालिटी की विश्वसनीयता बढ़ी

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज क्वालिटी परखने की प्रवृत्ति बढ़ रही हैं। ब्रांडिंग और क्वालिटी की विश्वसनीयता देश-दुनिया मे बढ़ रही हैं। ऐसे में कृषि उपकरणों की दृष्टि से इस प्रकार समग्रता से निर्माण महिंद्रा एंड महिंद्रा द्वारा किया गया पहला अभिनव प्रयोग है, इस कंपनी के द्वारा फार्म उपकरणों के निर्यात का लक्ष्य भी रखा गया है। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता इस बात की है कि हमारी बादशाहत पूरी दुनिया में हो। घरेलू जरुरतों की पूर्ति के साथ ही दुनिया को भी आपूर्ति करने से भारत विकसित होगा और विश्व गुरू के रूप में भी ख्याति कायम होगी।

Related posts

Medsafetyweek: भारत दवाओं के सुरक्षित उपयोग के पक्ष में

admin

सभी लाभार्थी बनवाएं अपना आयुष्मान कार्ड

admin

अपने हक़ लेने की खातिर आखिरी साँस तक लड़ेंगे – सौरभ सिंह चौहान

Ashutosh Kumar Singh

Leave a Comment