स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

प्रधानमंत्री ने एम्स नागपुर राष्ट्र को समर्पित किया

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 11 दिसंबर को एम्स नागपुर राष्ट्र को समर्पित किया। इसका शिलान्यास जुलाई 2017 में पीएम मोदी ने ही किया। इसकी स्थापना केंद्रीय क्षेत्र स्कीम प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत की गई है।

अत्याधुनिक सुवाधायें होंगी उपलब्ध

1575 करोड़ से अधिक की लागत से विकसित किया जा रहा एम्स नागपुर अत्याधुनिक सुविधाओं वाला एक अस्पताल है जिसमें ओपीडी, आईपीडी, नैदानिक सेवाएं, ऑपरेशन थिएटर और 38 विभाग हैं। इसमें चिकित्सा विज्ञान के सभी प्रमुख स्पेशियलिटी और सुपर स्पेशियलिटी विषयों को कवर किया गया है। यह अस्पताल महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करता है और गढ़चिरौली, गोंदिया और मेलघाट के समीपवर्ती जनजातीय क्षेत्रों के लिए एक वरदान है।

मंत्री-राज्यपाल भी रहे मौजूद

इस मौके पर प्रधानमंत्री के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी भी थे।

Related posts

इस पड़ोसी देश से सीखें कोरोना से जीतने की तरकीब

Ashutosh Kumar Singh

गंदे हाथों से नसबंदी, 4 महिलाओं की मौत

Ashutosh Kumar Singh

ताकि जेनरिक दवाइयों के नाम पर लूट बंद हो…

admin

Leave a Comment