स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

मेडिकल वैल्यू ट्रैवल को बढ़ावा देने के लिए ITDC के साथ समझौता

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। आयुष मंत्रालय ने भारत पर्यटन विकास निगम (ITDC) के साथ आयुर्वेद और चिकित्सा की अन्य पारंपरिक प्रणालियों में मेडिकल वैल्यू ट्रैवल को बढ़ावा देने के लिए एक साथ काम करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

प्रशिक्षण की भी व्यवस्था

आयुष मंत्रालय के निदेशक डॉ. शशि रंजन विद्यार्थी और ITDC के निदेशक (वाणिज्यिक और विपणन) पीयूष तिवारी ने आयुष मंत्रालय के विशेष सचिव प्रमोद कुमार पाठक और आयुष मंत्रालय और ITDC के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। समझौता के अनुसार, आयुष मंत्रालय ITDC के अधिकारियों को आयुर्वेद और चिकित्सा की अन्य पारंपरिक प्रणालियों में मेडिकल वैल्यू ट्रैवल के बारे में संवेदनशील बनाने के लिए प्रशिक्षण प्रदान करेगा। यह पर्यटक सर्किट की पहचान करेगा जहां आयुर्वेद और चिकित्सा की अन्य पारंपरिक प्रणालियों में मेडिकल वैल्यू ट्रैवल को बढ़ावा देने की अपार गुंजाइश है और ITDC को सभी तकनीकी जानकारी प्रदान करेगा।

होटलों में आयुर्वेद-योग केंद्र की स्थापना का लक्ष्य

आयुष मंत्रालय के सुझाव पर ITDC नॉलेज टूरिज्म के तहत पर्यटन स्थलों में भारतीय चिकित्सा पद्धति के ऐतिहासिक विरासत स्थलों को शामिल करेगा और पर्यटकों के लिए उपयोगी फिल्म-साहित्य विकसित कर सकता है। यह ITDC द्वारा संचालित होटलों में आयुर्वेद और योग केंद्र की स्थापना का पता लगाएगा और सहयोग से संवेदीकरण कार्यशालाओं का आयोजन करेगा।

कार्यान्यन की होगी निगरानी

इसके कार्यान्वयन और प्रगति की निगरानी एक संयुक्त कार्य समूह (JWG) द्वारा की जाएगी, जिसकी सह-अध्यक्षता आयुष मंत्रालय और ITDC के प्रतिनिधि करेंगे। जेडब्ल्यूजी मलेशिया, सिंगापुर और थाईलैंड आदि द्वारा अपनाई गई सर्वोत्तम तौर-तरीकों की भी पहचान करेगा, ताकि खुद को मेडिकल वैल्यू ट्रैवल के लिए पसंदीदा गंतव्य के रूप में प्रचारित किया जा सके।

मेडिकल ट्रैवल में वृद्धि दर्ज

हाल के वर्षों में भारत में मेडिकल वैल्यू ट्रैवल में महत्वपूर्ण वृद्धि देखी है। ग्लोबल वेलनेस इंस्टीट्यूट (GWI) की रिपोर्ट ‘द ग्लोबल वेलनेस इकोनॉमी: लुकिंग बियॉन्ड कोविड‘ के अनुसार, ग्लोबल वेलनेस इकोनॉमी सालाना 9.9 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी। आयुष आधारित हेल्थकेयर और वेलनेस अर्थव्यवस्था के 2025 तक 70 बिलियन डॉलर तक बढ़ने का अनुमान है।

Related posts

Artificial membrane inspired by fish scales may help in cleaning oil spills

कोरोना-काल: उज्ज्वल भविष्य की राह दिखाती ई-शिक्षा

Ashutosh Kumar Singh

दवा आपूर्ति में सिरमौर बना बिहार, 20 वर्ष में 10 गुणा बढ़ी आपूर्ति

admin

Leave a Comment