स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

डॉ. जे. एल. मीणा को मिला उत्कृष्टता प्रमाण पत्र

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण और रसायन तथा उर्वरक मंत्रालय की ओर से विभागीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने डॉ. जे. एल. मीणा को उत्कृष्टता प्रमाण पत्र दिया। यह सम्मान भारत में चिकित्सा शिक्षा के प्रति उनकी अनुकरणीय प्रतिबद्धता और समर्पण को देखते हुए एक समारोह में दिया गया।

दरअसल स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) के 42वें स्थापना दिवस पर पहुंचे थे। उनके साथ राज्य मंत्री प्रोफेसर एस. पी. सिंह बगेल, नीति आयोग के सदस्य स्वास्थ्य डॉ वी के पॉल आदि भी मौजूद थे। इस मौके पर नीट पीजी और एमडीएस टॉपर्स को सम्मानित किया गया।

Related posts

सदर अस्पताल के कर्मचारी हड़ताल पर गए

Ashutosh Kumar Singh

स्वस्थ समाज की परिकल्पना में बालिकाओं का स्वस्थ होना जरूरीः प्रो. बीके कुठियाला

Ashutosh Kumar Singh

स्वास्थ्य-पर्यावरण-भ्रूण हत्या के प्रति देश को जागरूक करने लिए समुद्र की गहराई में चलाएंगे साईकिल युवा पांडव

Ashutosh Kumar Singh

Leave a Comment