स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

दुनिया में 200 करोड़ लोग एनीमिया से प्रभावित

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ मैट्रिक्स एंड इवैल्युएशन के मुताबिक दुनिया भर में करीब 200 करोड़ लोग एनीमिया से प्रभावित हैं। इससे शरीर का विकास प्रभावित होता है। ऑर्गन फेल हो सकते हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक एक स्वस्थ पुरुष का शरीर औसतन एक हजार मिलीग्राम आयरन को जमा करके रखता है, जो अगले तीन साल के लिए काफी है। इसी तरह एक स्वस्थ महिला के शरीर में औसतन 300 मिलीग्राम आयरन स्टोरेज में होता है, जो अगले 6 महीने के इस्तेमाल के लिए काफी है। आयरन से भरपूर भोजन इस कमी को पूरा कर सकता है।

बिहार में पहली बार बेरिएट्रिक सर्जरी सफल

पटना के बिहटा में अमहरा स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (NCMCH) में बिहार के पहला बेरिएट्रिक एवं मेटाबॉलिक सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस 39 वर्षीय महिला का मानक से ढाई गुना अधिक वजन था। इस वजह से सर्जरी के अलावा कोई और विकल्प नहीं था। बेरिएट्रिक सर्जरी छोटे चीरे, तेजी से उपचार और पारंपरिक ओपन सर्जरी की तुलना में कम दर्द और काम घाव देने वाला होती है।

60 फीसद लोगों में मैग्नीशियम की कमी

शरीर को स्वस्थ और सक्रिय बनाए रखने में मैग्नीशियम की बड़ी भूमिका है। इसे वैज्ञानिक मास्टर मिनरल कहते हैं। लेकिन जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में करीब 60 फीसद लोगों में इसकी कमी है। यह ब्लड शुगर लेवल को रेगुलेट करने के साथ दिल की धड़कन स्वस्थ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसकी कमी से हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, कोरोनरी आर्टरी डिजीज और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी क्रॉनिक बीमारी हो सकती है।

Related posts

Researchers focus on inactivated virus vaccine for novel corona virus

Ashutosh Kumar Singh

NCH: होम्योपैथी पर हो जिम्मेदार विमर्श

admin

गरीबी उन्मूलन की दिशा में जनऔषधि एक क्रांतिकारी कदम हैः मनसुख भाई मांडविया, रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री, भारत सरकार

Ashutosh Kumar Singh

Leave a Comment