स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

भारत विश्व की फार्मेसी बन गया : डॉ. मांडविया

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। भारत विश्व की फार्मेसी बन गया है लेकिन अब समय आ गया है कि भारत विश्व की फैक्ट्री बने। यह बात स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने यहां भारत में वैश्विक रसायन और पेट्रोकेमिकल्स विनिर्माण केंद्र (GCPMH 2023) पर शिखर सम्मेलन के तीसरे संस्करण में कही। फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI) द्वारा आयोजित थीं।

हमारी सोच समग्रता में

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि एक जीवंत उद्योग किसी भी राष्ट्र की अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भरता के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि एक सरकार के रूप में हम केवल सांकेतिक रूप से नहीं, बल्कि समग्रता में सोचते हैं। बड़े पैमाने पर उद्योग के लिए हम अधिकतम शासन और न्यूनतम सरकार सुनिश्चित करने के लिए एक समग्र इकोसिस्टम का निर्माण करना चाहते है। डॉ. मांडविया ने इस क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव और प्रगति के लिए नवीन व टिकाऊ समाधान लाने हेतु सुझाव भी आमंत्रित किए।

Related posts

डेरा ब्यास की दरियादिली को प्रणाम कीजिए

Ashutosh Kumar Singh

गांधी का ग्राम स्वराज पूरी तरह से लागू होना बाकी: राम बहादुर राय

Ashutosh Kumar Singh

दवा के आयात में लगातार बढ़ रही चीन पर निर्भरता

admin

Leave a Comment