स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

हीटवेव जनित बीमारियों के प्रबंधन के लिए तैयारियों की हुई समीक्षा

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। स्वास्थ्य डॉ. मनसुख मांडविया ने हीटवेव के बेहतर प्रबंधन के लिए तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि लोगों में जागरूकता पैदा करने की दिशा में निरंतर प्रयास आवश्यक है। समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार और नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वी के पॉल भी उपस्थित थे।

केंद्रीय डेटाबेस बनाने का सुझाव

डॉ. मांडविया ने जमीनी स्तर पर सटीक आंकड़ों के अभाव के बारे में मृत्यु और मामलों सहित हीटवेव पर फील्ड स्तर के डेटा को साझा करने के लिए एक केंद्रीय डेटाबेस बनाने के महत्व पर बल दिया। उन्होंने राज्यों में IMD अलर्ट प्राप्त होते ही समय पर कार्रवाई के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रोकथाम के उपायों पर लोगों के बीच समय पर, अग्रिम और व्यापक जागरूकता अत्यधिक गर्मी के गंभीर प्रभाव को कम करने में बहुत सहायक होगी।

जिला स्तर पर समितियां बने

डॉ. भारती प्रवीण पवार ने जागरूकता अभियानों के लिए राज्य एवं जिला स्तरीय समितियों के गठन पर बल दिया। उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को वाटर कूलर, आइस पैक तथा अन्य आधारभूत आवश्यकताओं से लैस करने की जरूरत बतायी। उन्होंने राज्यों को हीटवेव के दुष्प्रभावों को दूर करने के लिए राज्य कार्य योजनाओं को क्षेत्र स्तर पर लागू करने में तेजी लाने की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला।

Related posts

अब दवाइयों के जेनरिक नाम बड़े अक्षरों में लिखे जाएंगे: मनसुख भाई मांडविया, रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री

जयपुर में फार्मासिस्टों का जोरदार प्रदर्शन, सर्वेश्वर शर्मा की अगुवाई में हजारों फार्मासिस्ट उतरे सड़क पर, विधानसभा का किया घेराव, चिकित्सा मंत्री व स्वास्थ्य सचिव को दिया ज्ञापन

प्रधानमंत्री ने मांगा ‘अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस’ पर सुझाव

admin

Leave a Comment